Saturday , 7 March 2026
Breaking News

टीबी रोगियों की सघन स्क्रीनिंग के लिए चलेगा अभियान

टीबी रोगियों की सघन स्क्रीनिंग के लिए चलेगा अभियान

चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सघन अभियान चलाकर 3 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक घर घर जाकर टीबी रोगियों की स्क्रीनिंग की जाएगी।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अब्दुल अजीज कागजी ने बताया कि इसके लिए ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के निर्देशन में सभी सीएचसी पीएससी के चिकित्सा अधिकारियों द्वारा कुल संवेदनशील व वंचित जनसंख्या को चिन्हित कर कुल जनसंख्या के 10 प्रतिशत का सर्वे करवाकर रिपोर्ट जिला स्तर पर भिजवाई जाएगी। सर्वे के दौरान 2 सप्ताह से अधिक खांसी नियमित बुखार का आना वजन का घटना भूख कम लगना बलगम में खून आना आदि लक्षणों वाले रोगियों के सैंपल स्क्रीनिंग टीम द्वारा लिए जाएंगे। साथ ही टीबी मरीजों की खोज करने वाली आशा सहयोगिनी को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी और टीबी का इलाज ले रहे मरीजों को पोषण के लिए 500 रुपए प्रतिमाह सीधे उनके खाते में जमा किए जाएंगे।

Campaign will be run for intensive screening of TB patients

 

जिले में रिक्त नहीं रहेंगे आशा सहयोगिनियों के पद

जिले में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाली कार्मिक आशा सहयोगिनी के पद अब रिक्त नहीं रहेंगे। इसके निर्देश जिला कलेक्टर ने चिकित्सा विभाग की जिलास्तरीय बैठक में दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना ने बताया कि बैठक में जिला कलेक्टर ने सख्ती से निर्देश दिए कि जिले में काफी समय से कई शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आशा सहयोगिनियों के पद रिक्त पड़े हैं उन्हें 2 अक्टूबर के दिन आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाओं में भरने की प्रक्रिया की जाए। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने संबंधित सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना अधिकारी) कार्यालय में अपना आवेदन जमा करवा सकता है।

खंडार पहुंची मोबाइल डेंटल वैन

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संचालित मोबाईल डेंटल वैन सोमवार को सीएचसी खंडार पहुंची। जहां डेंटल वैन के चिकित्सकों व टीम ने बच्चों व ग्रामीणो के दांतों का इलाज किया गया।
मुुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना ने बताया कि 29 सितम्बर को बहरांवडा कलां में शिविर का आयोजन किया जायेगा।

नवविवाहितों को चिकित्सा विभाग देगा नई पहल किट

परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत जनसंख्या स्थिरीकरण एवं सीमित परिवार के प्रोत्साहन के लिए जिले में चिकित्सा विभाग की ओर से नई पहल किट देकर परिवार नियोजन के लिए प्रेरित किया जाएगा। नई पहल किट योजना दो बच्चों तक परिवार सीमित रखने के लिए नवाचार के रूप में शुरू की जा रही है।
सीएमएचओ डाॅ. तेजराम मीना ने बताया कि आशा की ओर से नवविवाहित दंपत्तियों को परिवार नियोजन के तरीकों एवं संबंधित जानकारी सहित नई पहल किट प्रदान की जाएगी। उन्हें छोटा परिवार सुखी परिवार की अवधारणा से अवगत कराकर पहली और दूसरी संतान के बीच पर्याप्त अंतर एवं विवाह के बाद एक निश्चित अंतराल के लिए गर्भ निरोधक साधनों के प्रयोग की जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले की प्रत्येक आशा को वितरण के लिए दो किट प्रदान की जाएंगी। आशाएं किट विवाह के सात दिवस पूर्व एवं विवाह दिनांक से 7 दिवस पश्चात तक नवविवाहित दंपत्तियों को प्रदान करेंगी।

 

 

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !