Saturday , 5 September 2026
Breaking News

नायब तहसीलदार को धमकाने वाले बजरी माफियाओं की गिरफ्तारी की मांग

बौंली क्षेत्र में बजरी के अवैध खनन व परिवहन पर शीघ्र अंकुश लगाने व मित्रपुरा नायब तहसीलदार को जान से मारने की धमकी देने वाले बजरी परिवहन माफियाओं को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर अब संगठनों के लोग भी आगे आने लगे हैं। इसी मामले को लेकर सोमवार को राजस्थान किसान सभा सवाई माधोपुर के जिला अध्यक्ष कानजी मीणा ने जिला कलेक्टर के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

Demand arrest gravel mafias threaten Naib Tehsildar bonli Sawai Madhopur

जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन में बताया कि वह बजरी परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पूर्व में भी प्रशासन को ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। इसी का फायदा उठाकर बजरी खनन व परिवहन माफिया अब क्षेत्र के अधिकारियों को भी धमकाने लगे हैं। इन माफियाओं के द्वारा एक महिला नायब तहसीलदार अधिकारी को धमकाने से क्षेत्र के लोगों में भी रोष है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नायब तहसीलदार को धमकाने वाले ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए तथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कभी कोई दूसरा ऐसी हिमाकत नहीं कर सके। इसी के साथ क्षेत्र से बेखौफ निकल रहे बजरी के ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली वालों को रोकने की कार्रवाई को अमलीजामा पहनाया जाए। बजरी के अवैध ट्रैक्टर ट्रॉली परिवहन से अब तक कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। उन परिवारों का दर्द किसी को समझ नहीं आ रहा। कई परिवार के मुखियाओं की मौत हो जाने से वे परिवार आज सदमे में है। सोमवार को भी एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक कर्मचारी की जान ले ली।
जिलाध्यक्ष ने आंदोलन की चेतावनी भी ज्ञापन में दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस व प्रशासन के द्वारा उचित कार्रवाई नहीं किए जाने पर मजबूर होकर उन्हें आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा।

 

यह भी पढ़े : – नायब तहसीलदार को बजरी माफियाओं ने दी जान से मारने की धमकी

नायब तहसीलदार को बजरी माफियाओं ने दी जान से मारने की धमकी

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !