Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत | दहेज हत्या का मामला दर्ज

बौंली थाना क्षेत्र के बागडोली में रविवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की रिपोर्ट पर विवाहिता के पति एवं सास के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

Married woman dies in suspicious condition Dowry murder case registered at bonli

इससे पूर्व पुलिस ने मृतका का बौंली राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव पीहर पक्ष विवाहिता के पिता के सुपुर्द किया। थानाधिकारी बृजेश मीणा ने बताया कि मृतका विवाहिता हरमुखी मीना (20 वर्ष) की मौत के मामले में रविवार रात थाने पर सूचना मिलने के बाद रात 12 बजे बाद घटनास्थल बागडोली गांव पहुंचे तो मृतक विवाहिता कमरे में अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। उन्होंने परिवारजनों के सहयोग से विवाहिता को बौंली चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों द्वारा विवाहिता को मृत घोषित करने के बाद पुलिस ने मृतका के शव को चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया जिसका सोमवार सुबह पीहर व ससुराल पक्ष की उपस्थिति में पोस्टमार्टम करा शव पिता के सुपुर्द किया गया। इस घटना को लेकर मृतक विवाहिता के पिता मलारना डूंगर थाने के कुंडलीनदी निवासी रेवड़मल मीणा ने मृतका के पति दिलखुश मीणा व उसकी सास संपत्ति देवी के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार करीबन 2 वर्ष पूर्व कुण्डली नदी निवासी इन दो बहनों का विवाह बागडोली में एक ही परिवार में दोनों सगे भाइयों के साथ हुआ था। जिसमें मृतका विवाहिता हरमुखी मीणा बड़ी बहन थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !