कोटा: कोटा शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में नहर में मिले युवक के श*व की दो दिन बाद भी पहचान नहीं हो सकी है। इसके बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार से पहले श*व का पोस्टमॉर्टम करवाया। बोरखेड़ा थाना एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि बीती 22 फरवरी को सुबह 10 बजे के करीब चेतक इंचार्ज धर्मवीर सिंह को मजदूर चौराहे से स्टेशन की तरफ जाने वाली नहर में श*व मिला था। युवक की उम्र 35 से 40 के बीच थी। उसके पास से पहचान संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं मिले है।
हुलिए के आधार पर शिनाख्तगी के प्रयास किए गए और आसपास के थानों से गुमशुदा व्यक्तियों के बारे में जानकारी मांगी। दो दिन तक परिजन नहीं आए। जिसके बाद आज नियमानुसार श*व के दाहसंस्कार की कार्रवाई की गई। युवक के बाएं हाथ पर जीतू-पिंकी व दाएं हाथ पर जीतू-सूरज लिखा था। तलाशी में उसकी जेब से बेर मिला था। नहर के पास ही एक बेर का पेड़ लगा हुआ है। संभवतया पेड़ पर चढ़कर बेर तोड़ते समय उसका पैर फिसल गया और वो नहर में गिर गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
