Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सूरवाल बांध, मानसरोवर, ढील बांध एवं मोरा सागर से 20 नवंबर को खोली जाएगी नहरें

जल वितरण समितियों की बैठक हुई आयोजित

 

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में बांधों से नहरों में पानी खोलने के लिए जल वितरण समितियों की बैठक आज शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में हुई। बैठक में कलेक्टर ने जल वितरण समितियों से चर्चा एवं सहमति के बाद बांधों से नहरों में पानी छोड़ने की तिथियां तय की गई। बैठक में बांधों में पानी की उपलब्धता, डेड स्टॉक रखने तथा कितने दिवस तक नहर खोली जाए के संबंध में चर्चा कर निर्णय लिया गया।

 

कलेक्टर ने जल वितरण समितियों के सदस्यों से आग्रह किया कि नहरों में खोले जाने वाले जल का समुचित एवं उचित उपयोग किया जाए। किसी प्रकार का दुरूपयोग नहीं हो। उन्होंने जल वितरण कमेटी के सदस्यों से आग्रह किया कि टेल तक पानी पहुंचे, इसके लिए सभी आपसी समन्वय भी रखे। बैठक में निर्णय लिया गया कि सूरवाल बांध से नहरों में पानी 13 नवंबर को खोला जाएगा। वहीं 25 दिसंबर के बाद दो सप्ताह का गेप लेने के बाद दुबारा आवश्यकता के अनुसार पानी सिंचाई के लिए खोला जा सकेगा। इसी प्रकार मानसरोवर बांध से नहरों में पानी 15 नवंबर को खोला जाएगा। 15 से 25 जनवरी तक पानी को बंद रखा जाएगा।

 

Canals will be opened from Surwal Dam, Mansarovar, Dheel Dam and Mora Sagar on November 20 in sawai madhopur

 

 

इसी प्रकार मोरा सागर बांध की नहरों में पानी 20 नवंबर को खोला जाएगा। वहीं ढील बांध से नहरों में पानी 16 नवंबर को खोलने का निर्णय लिया गया। जो 25 दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद आवश्यकता एवं परिस्थिति के अनुसार दुबारा खोला जाएगा। कलेक्टर ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से नहरों की सफाई, मुख्य नहर एवं माइनर के साथ ही किसानों के खेत तक पहुंचने वाले धोरों के संबंध में जानकारी ली। बैठक में जल वितरण समिति के सदस्यों ने आने वाली समस्याओं से भी अवगत कराया। बैठक में कलेक्टर ने सिचाई विभाग के अधीशासी अभियंता को जल वितरण समितियों के चुनाव भी जल्द करवाने के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेश भोपरिया, सहायक अभियंता गण, प्रधान मलारना, खंडार, सवाई माधोपुर एवं जल वितरण समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्य मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !