Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

कलेक्टर ने भेड़ोला शिविर का निरीक्षण कर लाभार्थियों को वितरित किये पट्टे

प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आज शुक्रवार को सवाई माधोपुर की दुमोदा, चौथ का बरवाड़ा की भेडोला, बौंली की हिन्दूपुरा, मलारना डूंगर की करेल, गंगापुर सिटी की नारायणपुर टटवाड़ा, वजीरपुर की महानन्दपुर ड्योडा, बामनवास की डाबर एवं खंडार की दौतलपुरा ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन किया गया। इसी प्रकार प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगर परिषद सवाई माधोपुर के वार्ड नंबर 12 से 18 के लिए शिविर हनुमान मंदिर, नंदबाबा गौशाला के पास खेरदा में तथा नगर परिषद गंगापुर के वार्ड संख्या 18 से 22 के लिए शिविर कोलीपाडा नंबर 3 स्कूल के पास आयोजित हुए। कलेक्टर राजेंद्र किशन ने भेड़ोला शिविर में पहुंच कर औचक निरीक्षण किया तथा लाभार्थियों से संवाद कर फीडबैक लिया। कलेक्टर ने शिविर में पट्टे तथा जॉब कार्ड वितरित किए।

 

शिविर में नामांतकरण किये गये, राजस्व खातों की त्रुटि दूर कर शुद्व किये। ग्राम पंचायत में अतिक्रमण होने के परिवाद मिलने पर इनको हटवाया गया। 7 प्रकरणों में समझाइश कर आपसी सहमति से भूमि बंटवारा किया गया। सीमाज्ञान के 8 प्रकरणों का भी निस्तारण हुआ। विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में मौके पर पात्रों की पेंशन तथा पालनहार, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में स्वीकृति जारी की गई। कलेक्टर ने ग्रामीणों को बताया कि राज्य सरकार के सेवानिवृत और सेवारत कार्मिक के अतिरिक्त प्रत्येक परिवार चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में निःशुल्क पंजीयन करवाएं। जिनका नाम खाद्य सुरक्षा सूची में नहीं है, वे 850 रूपये का प्रीमियम जमा करवा कर पंजीयन करवा सकते हैं। इसमें 5 लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा मिल रहा है।
कलेक्टर ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। भेडोला शिविर में जिला कलेक्टर ने 86 पट्टे वितरित किये। उन्होंने ने लोगो से कोविड से बचाव के सतर्कता बरतने तथा पात्र लोगों को टीके की दोनों डोज़ अवश्य लगवाने का आग्रह किया।

 

Collector inspected the Bhedola camp and distributed the leases to the beneficiaries in sawai madhopur

 

आपसी सहमति से करवाया खाता विभाजन:-

प्रशासन गांवो के संग अभियान-2021 शिविर ग्राम पंचायत निमोद के ग्राम बाढ बरियारा चक नंबर 1 के खातेदार रामखिलाडी, जगराम पि. रामलाल जाति मीना अपनी सामलाती भूमि खसरा नंबर 51,54,104, निमोद निवासी ममता देवी, कमला देवी खसरा नंबर 312 व कमलेश, जगराम मीना निवासी बाढ बरियारा का बटवारा करवाने हेतु कई वर्षों से परेशान थे। इन लोगों को सरकारी योजना एवं कृषि लोन लेने में असुविधा रहती थी। ग्राम पंचायत निमोद में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में अपनी समस्या शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर योगेश कुमार डागुर को सुनाई तो शिविर प्रभारी ने प्रार्थीयो की समस्या सुनकर तत्काल कार्यवाही करते हुए हल्का पटवारी को तकास्मा स्कीम तैयार करने के निर्देश दिए। इस पर पटवारी हल्का द्वारा मौके पर तकास्मा स्कीम तैयार की गई एवं मौके पर ही खातेदारो के बटवारा करवाया गया। सामलाती भूमि अलग-अलग होने से खातेदारो ने संतुष्टि जाहिर की और प्रसन्नता व्यक्त की और कहा हमारी जमीन का बटवारा होने से झगडे फसाद की जड़ खत्म हो गई है।

 

 

कई वर्षों के बाद आज मिला रोडवेज की यात्रा का पास:-

प्रशासन गांवो के संग अभियान के तहत ग्राम पंचायत निमोद में आयोजित शिविर में प्रार्थीयों रामनरेश बैरवा एवं भौरीलाल बैरवा द्वारा राजस्थान राज्य पथ परिवहन में यात्रा करने हेतु रियायती यात्रा करने के लिए पास बनवाने के लिए शिविर प्रभारी को अपनी समस्या से अवगत कराया की कई सालों से राजस्थान राज्य पथ परिवहन की बसों में रियायती दर पर यात्रा हेतु पास बनवाने के लिए कार्यालयों के कई चक्कर लगाये लेकिन हमारा पास आजतक नहीं बन सका। इस पर शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर योगेश कुमार डागुर प्राथीयों की समस्या सुनकर तत्काल कार्यवाही करते हुए रोडवेज यात्री पास जारी करने के आदेश प्रदान किये। संबंधित विभाग द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर ही प्रार्थीयों को पास जारी किये गये।

 

प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में अन्नप्रासन्न संस्कार कार्यक्रम का हुआ आयोजन:-

प्रशासन गांवो के संग अभियान के तहत ग्राम पंचायत निमोद में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग की आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा नव प्रसुता महिलाओं को शिविर स्थल पर आमंत्रित करके अन्नप्रासन्न संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर योगेश कुमार डागुर व अन्य अधिकारीगणों द्वारा नव प्रसुताओं के बच्चों को अपने हाथों से अन्नप्रासन संस्कार करवाया। शिविर में उपस्थित समस्त ग्राम वासियों एवं उपस्थित महिलाएं इस कार्यक्रम से बहुत प्रसन्न हुए और महिलाएं इस कार्यक्रम से अपने आप को बहुत ही गोरवान्वित महसूस कर रही थी।

 

कई सालों बाद मिले मकानों के पट्टे:-

प्रशासन गांवो के संग अभियान के तहत ग्राम पंचायत निमोद में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में हंसराज, हरिकेश, रामराज, भरतलाल बैरवा, श्योनारायण बैरवा, गीता देवी, तीजू देवी, मुनिराज वगै. ने बताया की हम कई वर्षों से अपने मकानो का पट्टा जारी करवाने के लिए ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं अन्य कार्यालयों के चक्कर काट कर थक चुके थे। ग्राम पंचायत निमोद में प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हमने हमारी समस्या शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर योगेश कुमार डागुर को सुनाई तो शिविर प्रभारी ने समस्या सुनकर तत्काल कार्यवाही करते हुए मकानों  के पट्टे जारी करने के आदेश प्रदान किये। इस पर संबंधित विभाग द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रार्थीयों को मकान के पट्टे जारी किये गये। मौके पर ही प्रार्थीयों के पट्टे जारी होने पर वह बहुत खुश नजर आए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !