शताब्दी अवस्थी फाउंडेशन द्वारा नववर्ष जरूरतमंद एवं असमर्थ लोगों को कंबल एवं गर्म कपड़े वितरित करके मनाया गया। फाउंडेशन की अध्यक्ष शताब्दी अवस्थी ने बताया कि अधिकतर लोग जबकी महंगे होटलों में जाकर या फिर पार्टियों पर हजारों रुपए खर्च करके नया साल मनाते है। वहीं फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं द्वारा किसी कि मदद करके नववर्ष का शुभारम्भ करना बेहतर समझा। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर गर्म कपड़े एवं कंबल जरूरतमंद लोगों को वितरित किए गये।
आलनपुर वार्ड पार्षद पंकज शुक्ला के नेतृत्व में लोगों को वस्त्र वितरण किया गया। इसके बाद आवासन मंडल स्थित त्रीनेत्र बाल आश्रम में अनाथ बच्चों को गर्म कपड़े दिये गये। सीमेंट फैक्ट्री कॉलोनी में भी जरूरतमंदो को कंबल एवं वस्त्र फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं द्वारा बांटे गए। इस अवसर पर ममता अवस्थी, पंकज शुक्ला, सुरेश शर्मा, तुलसी रामगौतम, अमन शुक्ला, आयुषी, विनोद शर्मा, विजयलक्ष्मी एवं नोमान आदि उपस्थित रहे।