जिला मुख्यालय पर मीणा कालोनी में स्थित मीन भगवान मन्दिर मे आज मीणा समाज के आराध्य देव मीन भगवान की जयन्ती हर्षोल्लास के साथ मनाया गयी।

आयोजन से जुड़े ओम प्रकाश मीना ने बताया कि हर वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष तृतीया को मीन जयन्ती मनायी जाती है। इसके तहत आज मीन भगवान मन्दिर मीणा कालोनी में भी कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर मंत्रोच्चार के साथ मीन भगवान का अभिषेक कर आरती करते हुए पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की तथा पर्व महत्व व सामाजिक विषयों पर चर्चा करते हुए शिक्षा के प्रति जागरुक होने पर जोर देते हुए समाज उत्थान व विकास पर बल दिया। इस दौरान विनोद, राकेश दुब्बी, अमर सिंह मीना, दीनदयाल मीना, राधेश्याम मीना, कमलेश मीना, त्रिलोक मीना, राजेन्द्र मीना, रामहेत मीना, आशाराम मीना, श्रीदास मीना, तेजराम मीना, देशराज मीना सहित समाज के सैकड़ों बन्धु उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया