Saturday , 5 September 2026
Breaking News

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया सवाई माधोपुर की स्वीप पत्रिका “पधारो म्हारै बूथ” का विमोचन

भरतपुर सम्भागीय आयुक्त कार्यालय परिसर में संभाग स्तर पर आयोजित स्वीप कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनन्द कुमार ने सवाई माधोपुर की स्वीप पत्रिका “पधारो म्हारै बूथ” का विमोचन किया।
उन्होंने सवाई माधोपुर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस.पी. सिंह द्वारा जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत किए गए नवाचारों को सराहा। संभागीय आयुक्त चन्द्र शेखर मूथा संभाग के सभी जिला कलेक्टरों द्वारा सवाई माधोपुर की स्वीप पत्रिका “पधारो म्हारै बूथ” की प्रशंसा की गई। कार्यक्रम स्थल पर वितरित की गई इस स्वीप पत्रिका को आमजन ने भी खासा सराहा।

Chief Electional Officer released Sawai Madhopur Sweep Magazine Padharo Mharey Booth
स्वीप पत्रिका में सवाई माधोपुर के पर्यटन और धार्मिक स्थलों की जानकारी के अलावा सवाई माधोपुर जिले की निर्वाचन से जुड़ी कई जानकारियां और स्वीप गतिविधियों की विस्तृत जानकारी सभी के द्वारा सराही गई। स्वीप पत्रिका के आवरण पृष्ठ पर छपे शुभंकर शेरु ने सभी को आकर्षित किया। शेरू को बेहतरीन नवाचार बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आम लोगों में शेरू आकर्षण का केन्द्र रहा।
उल्लेखनीय है कि स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर कुमार के मार्गदर्शन में स्वीप पत्रिका “पधारो म्हारै बूथ” का संकलन एवं निर्माण स्वीप के सहप्रभारी नीरज कुमार भास्कर ने किया। मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी एवं सहायक जनसंपर्क अधिकारी सवाई माधोपुर गजाधर भारत में इस स्वीप पत्रिका का भाषा संपादन किया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सवाई माधोपुर जिले सहित भरतपुर संभाग में की जा रही स्वीप गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस बार पिछले लोकसभा चुनावों की अपेक्षा मतदान प्रतिशत बढ़ना चाहिए। उन्होंने भरतपुर जिले के “स्वीप समाचार पत्र” का भी विमोचन किया। साथ ही भरतपुर जिले के स्वीप कप को भी लांच किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भरतपुर के शुभंकर वोट चिरैया, सवाई माधोपुर के शुभंकर शेरू, धौलपुर के शुभंकर डॉल्फी की प्रशंसा भी की। उन्होंने भरतपुर जिले समेत पूरे सम्भाग की स्वीप गतिविधियों की तथा इसमें किये गये नवाचारों की प्रशंसा की।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और आमजन को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलायी। साथ ही बाइक रैली को भी हरी झण्डी दिखाई जिसका नेतृत्व महिलाओं ने किया। उन्होंने ने सम्भागीय आयुक्त कार्यालय में सजायी गयी स्वीप रंगोली का भी अवलोकन किया।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) मोहन लाल लाठर, सम्भागीय आयुक्त चन्द्रशेखर मूथा, पुलिस महानिरीक्षक भूपेन्द्र साहू, भरतपुर जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) डॉ.आरुशी अजेय मलिक, धौलपुर डीईओ नेहा गिरी, सवाई माधोपुर डीईओ डॉ.एस.पी. सिंह, करौली डीईओ नन्नूमल पहाडिया, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रेखा गुप्ता, भरतपुर एसपी हैदर अली जैदी, धौलपुर एसपी अजय सिंह, सवाई माधोपुर एसपी समीर सिंह, करौली एसपी प्रीति चन्द्रा, प्रशिक्षु आईएएस सौम्या झा और अक्षय गोदारा, भरतपुर उप जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण सिंह चारण, स्वीप प्रभारी बीएल रमण, भरतपुर एसडीएम संजय गोयल, जिला रसद अधिकारी बीना महावर, स्वीप सहप्रभारी अशोक धाकरे, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमसिंह कुन्तल भी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !