सवाई माधोपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) (सीईटी)-2024 का आयोजन जिला मुख्यालय पर 30 परीक्षा केन्द्रों में 27 सितम्बर एवं 28 सितम्बर, 2024 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा अपरान्ह 3 बजे से सांय 6 बजे तक दो पारियों में किया जाएगा।
समन्वयक परीक्षा एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश आर्य ने परीक्षा को सफल एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। उन्होंने पर्यवेक्षकों को नियुक्त कर निर्देशित किया है कि 27 सितम्बर एवं 28 सितम्बर को परीक्षा समय से दो घण्टे पूर्व आवंटित परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होकर दिए गए निर्देशानुसार कार्य करेंगे। साथ ही परीक्षा समाप्ति पर अपनी उपस्थिति में उपसमन्वयक को सामग्री सुपुर्द करने के उपरान्त ही केन्द्र छोड़ना सुनिश्चित करेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
