Sunday , 8 March 2026
Breaking News

सभापति आपके द्वार अभियान के तहत वार्डों के दौरे पर पहुंचे सभापति रमेश कुमार बैरवा

लोगों की समस्याएं सुनकर दिए निस्तारण के निर्देश

सवाई माधोपुर नगर परिषद के नये कार्यवाहक सभापति रमेश कुमार बैरवा कार्यभार ग्रहण करने के अगले दिन से सक्रिय नजर आए। मंगलवार को सभापति रमेश बैरवा ने सभापति आपके द्वार अभियान के तहत नगर परिषद के वार्ड 1, 2, 3 और 4 का दौरा कर निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा मौके पर ही जनसुनवाई कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से साफ-सफाई कर सफाई व्यवस्था में सुधार के आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। सभापति बैरवा ने कहा कि नगर परिषद के किसी भी वार्ड में सफाई व्यवस्था में लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

सफाई कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी वार्ड में पहुंचकर अपने कार्य को संपादित करना होगा ताकि शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त बनी रहे। सभापति ने इस दौरान वार्डों में जनसुनवाई भी की और लोगों की समस्याएं भी सुनी। वार्डवासियों द्वारा सफाई व्यवस्था, नाली निर्माण, सड़क निर्माण, रोड़ लाइट आदि मुद्दों से सभापति को अवगत करवाया गया। इस पर सभापति ने जल्द ही रणनीति तैयार कर सभी तरह की समस्याओं को सुलझाने का आश्वासन दिया।

 

Chairman Ramesh Kumar Bairwa visited the wards under the Aapke Dwar campaign

 

उन्होंने कहा कि सभापति आपके द्वार अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड में जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर आमजन की सभी तरह की समस्याओं को सुना जाएगा। नगर परिषद क्षेत्र में स्थित सभी वार्डों के विकास कार्य में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उनके दरवाजे आमजन के लिए हमेशा खुले हैं। किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्यवाही कर समस्या के निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। वार्डों में अवलोकन के दौरान सभापति बीच रास्ते में पड़े मलबों, बजरी पत्थर आदि को देखकर भी सभापति ने नाराजगी जाहिर की तथा नगर परिषद कर्मचारियों को भवन मालिकों से समझाइश कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा।

 

उन्होंने कहा कि बीच रास्ते में बजरी, पत्थर आदि पड़े होने से राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है एवं दुर्घटना का भी अंदेशा बना रहता है। इस दौरान सभापति के साथ पार्षद नीरज मीना, दीपक बैरवा, शंकर प्रजापत, मति लक्ष्मी देवी, मति प्रियंका देवी, सफाई निरीक्षक अस्मत, जमादार मनोज, पप्पू मौजूद रहे। सभापति रमेश बैरवा ने बताया कि सभापति आपके द्वार अभियान के तहत बुधवार 14 फरवरी को वार्ड 25, 26, 27 और 28 का दौरा कर आमजन की समस्याओं को सुना जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !