Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर में भाजपा ने किया लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारतीय जनता पार्टी के टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ आज मंगलवार को होटल अनंता पैलेस रणथंभौर रोड़ पर उद्घाटन के साथ हो गया। जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि कार्यालय का उद्घाटन राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के पश्चात कार्यालय पर लोकसभा चुनाव प्रबन्धन समिति और लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता को विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में जुट जाना है और मोदी के अबकी बार चार सौ पार के लक्ष्य को पूरा करना है।

 

राजेंद्र राठौड़ ने गांव चलो अभियान की भी समीक्षा की और कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओ से लाभान्वित हुए परिवार के घर जाकर उनसे मुलाकात कर उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए कहा। बैठक को संभाग प्रभारी हेमराज मीणा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चर्चा की और फीडबैक लिया।

 

BJP inaugurated Lok Sabha election office in Sawai Madhopur

 

सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने लोकसभा क्षेत्र टोंक और सवाई माधोपुर के सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया और उपस्थित अतिथियों को विश्वास दिलाया कि सवाई माधोपुर जिले से लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता तन-मन से तैयार है और बूथ स्तर तक कार्य कर पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

इस दौरान संभाग सहप्रभारी सोमकांत शर्मा, टोंक-सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, करौली-धौलपुर सांसद मनोज राजोरिया, निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, लोकसभा चुनाव संयोजक नरेश बंसल, सवाई माधोपुर जिला संगठन प्रभारी प्रणवेंद्र शर्मा, टोंक जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराना, टोंक जिला प्रमुख सरोज बंसल मंचासीन रहे। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ अबकी बार चार सौ पार लक्ष्य के संकल्प के साथ हुआ। बैठक में मंच संचालन जिला महामंत्री उदयसिंह गुर्जर, विधानसभा संयोजक बलवीर सिंह राजावत ने किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !