चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर – ट्रॉली को किया जब्त है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिले में अवैध बजरी खनन/परिवहन एवं रोकथाम हेतु अभियान चलाया हुआ है।

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा एवं वृताधिकारी वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर अनिल डोरिया के सुपरविजन में चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी टीनू सोगरवाल के नेतृत्व में गत रविवार को मुखबिर की सूचना पर कावड जाने वाले मार्ग सिक्स लाईन हाईवे के पास एक ट्रैक्टर – ट्रॉली को अवैध बनास बजरी से भरी हुई है को जब्त किया है। ट्रैक्टर चालक वाहन को छोड़कर भाग निकला।
पुलिस ने थाने पर आईपीसी एवं एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी टीनू सोगरवाल, दौलत सिंह एएसआई, हीरालाल कांस्टेबल, देशराज कांस्टेबल, सुरेश कांस्टेबल, मोहित कुमार कांस्टेबल एवं सुरेन्द्र कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया