Saturday , 5 September 2026
Breaking News

अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,  दो ट्रैक्टर – ट्रॉलियों को किया जब्त

कुण्डेरा थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर – t को जब्त किया है। साथ ही पुलिस ने चालक को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिले में अवैध बजरी खनन/परिवहन एवं रोकथाम हेतु अभियान चलाया हुआ है।

 

 

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा चार्ज सीओ शहर सवाई माधोपुर शकील अहमद के सुपरविजन में थानाधिकारी रामवीर सिंह नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित कर बजरी खनन एवं परिवहन रोकथाम व कार्रवाई हेतु गठित टीम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अब्दुल रहमान मय जाप्ता द्वारा रविवार को एक ट्रैक्टर – ट्रॉली जिसमें अवैध बजरी भरी हुई थी को एमएमडीआर एक्ट में जप्त किया गया। साथ ही पुलिस ने चालक हरकेश पुत्र प्रेमराज निवासी खाण्डोज कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर को भी गिरफ्तार किया गया।

 

Police action against illegal gravel transport, two tractor-trolleys seized in khandar sawai madhopur

 

 

उल्लेखनीय है की गत शनिवार को सहायक उप निरीक्षक अब्दुल रहमान मय जाप्ता के रात को थाने से गश्त के लिए रवाना हुए थे। जाब्ता जब श्यामपुरा मोड़ पर पहुंचा तो एक ट्रैक्टर – ट्रॉली उसका चालक बनास की बजरी भरकर लाता हुआ मिला जिसे जाप्ते की मदद से रूकवाया गया। पुलिस ने जब चालक से उसका नाम पता पूछा तो चालक ने अपना नाम हरकेश पुत्र प्रेमराज निवासी खाण्डोज
थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर का होना बताया।

 

 

उसके ट्रैक्टर – ट्रॉली में बनास की बजरी भरी हुई थी। चालक हरकेश मीना से ट्रॉली में भरी हुई बजरी का रायल्टी रवन्ना मांगा तो उसने कोई रोयल्टी रवन्ना नहीं बताया। इसके बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में कुण्डेरा थानाधिकारी रामवीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक अब्दुल रहमान, मनकेश कांस्टेबल एवं तेज सिंह कांस्टेबल शामिल रहे।

 

 

इसी प्रकार कुण्डेरा थाना पुलिस ने गठित अन्य टीम ने अवैध बजरी का परिवहन करते एक ट्रैक्टर – ट्रॉली को जब्त किया है। साथ ही पुलिस ने चालक पिन्टू मीना पुत्र हरकेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गठित टीम प्रभारी मुकेश कुमार हेड कांस्टेबल मय जाप्ता द्वारा रविवार को एक ट्रैक्टर – ट्रॉली जिसमें अवैध बजरी भरी हुई थी को एमएमडीआर एक्ट में जप्त किया गया एवं चालक पिन्टू मीना पुत्र हरकेश निवासी रांवल कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में कुण्डेरा थानाधिकारी रामवीर सिंह, मुकेश कुमार हेड कांस्टेबल, प्रधान कांस्टेबल एवं हरिसिंह कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !