राज्य सरकार के सफल 3 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किये जा रहे 2 दिवसीय राज्य स्तरीय लोकार्पण-शिलान्यास अभियान में आज रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाई माधोपुर में 10 करोड 49 लाख रुपए लागत के 21 विकास कार्यों का जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल लोकार्पण किया। उन्होंने शनिवार को भी जिले केे 112 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया था।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को गंगापुर सिटी में आईटीआई के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इसके निर्माण पर 788.33 लाख रुपए लागत आई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गंगापुर सिटी जिला अस्पताल और बामनवास सीएचसी में नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का भी लोकार्पण किया।

उन्होंने 494.76 लाख रुपए लागत से निर्मित भगवतगढ़ सीएचसी भवन का लोकार्पण भी किया। जिला अस्पताल सवाईमाधोपुर में 11 बेड वाले आईसीयू ऑन टर्की का लोकार्पण कर जिला अस्पताल में आधारभूत ढॉचें को अतिरिक्त मजबूती प्रदान की।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ईसरदा, शिवाड, बामनवास पट्टी कलां और सारसोप में महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों का शुुभारम्भ किया। उन्होंने सूरवाल, चौथ का बरवाड़ा, बौंली, बपुई, कुशलपुरा, रेटी, आटूण कलां, झानून, बागडोली, बलारिया, डूंगरवाडा, एबरा और घाटा नैनवाडी में राजकीय विद्यालयों में कम्प्यूटर लैब का लोकार्पण किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया