Sunday , 8 March 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा देर रात अचानक पहुंचे हेयर सैलून, करवाएं बाल सेट

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार देर रात बीकानेर पहुंचे। जहां पर कृषि उपज मंडी के सामने स्थित मालचंद मारू के हेयर सैलून में अचानक सीएम का काफिला रुका। मुख्यमंत्री के काफिले को देख दुकान संचालक भी हत प्रभ हो गया। लेकिन मुख्यमंत्री सीधे उतरकर दुकान पर पहुंचे और बाल सेट करवाएं साथ हौसला अफजाई भी की। दरअसल दुकान संचालक मालचंद मारू ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार रुपये का ऋण प्राप्त किया था, जिसकी सभी किश्तें समय पर चुकाने के कारण उन्हें दूसरे चरण में बीस हजार रुपए का ऋण प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को मालचंद मारू ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2010 में एक स्ट्रीट वेंडर के तौर पर हेयर सैलून खोला था। वर्ष 2019 में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर प्रारंभ पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण प्राप्त किया। कोरोना संक्रमण जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद सरकार द्वारा प्राप्त सहायता उनके लिए बड़ा संबल बनी थी। उन्होंने बताया कि पहले ऋण की सभी किश्तें समय पर चुका देने के कारण दूसरे चरण में उन्हें बीस हजार रुपये का ऋण मिला, जिससे उनकी दुकान और अधिक सुगमता से चल रही है।

 

Chief Minister Bhajanlal Sharma suddenly reached the hair salon late at night

 

उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना की प्रशंसा की और कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स के लिए यह योजना बेहद लाभदायक साबित हुई है। मालचंद मारू ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत भी उनका पंजीकरण हो चुका है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी और ग्राहक की कुर्सी पर बैठकर उनकी हौसला अफजाई की। मुख्यमंत्री ने मालचंद के पिता से भी मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !