Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

राजस्थान की सबसे लंबी रेल सुरंग बनकर हुई तैयार, सीटी बजाते हुए 120 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ा इंजन 

राजस्थान में 2 किमी 171 सबसे लंबी सुरंग में गत रविवार को रेल इंजन दौड़ाकर ट्रायल किया गया। वहीं रेलवे द्वारा इसी महीने नियमित संचालन करने का भी पूरा प्रयास किया जा रहा है। रेलवे ने राजस्थान के लोगों को बड़ी सौगात दी है, जिसकी आस लोग वर्षों से लगाए हुए थे। दौसा के लालसोट ग्राम पंचायत इंदावा अरावली पर्वतमाला पहाड़ियों से प्रदेश की सबसे लंबी रेलवे सुरंग बनाई गई। इसकी लंबाई 2300 मीटर है। इस रेलवे सुरंग पर गत रविवार को रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ इंजन को रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया।

 

 

इंजन सुरंग में सीटी बजाते हुए 120 की स्पीड से गुजरा एवं लालसोट रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। कुछ देर बाद यहां से इंजन अपनी तेज रफ्तार के साथ दौसा की ओर रवाना हुआ। रेल इंजन लालसोट से डिडवाना तक 120 किमी की रफ्तार एवं डिडवाना से दौसा तक 100 किमी की रफ्तार से दौड़ा। इस ट्रायल से रेलवे के अधिकारी व आमजन भी रोमांचित नजर आए। इस सफल स्पीड ट्रायल को रेलवे के लिए बड़ी सफलता भी माना जा रहा है। बताया जा रहा है की ढाई दशक से लंबित दौसा-गंगापुर सिटी रेल परियोजना का काम अब पूरा हो गया है।

 

Rajasthan's longest railway tunnel is ready

 

इसके बाद रेलवे इसी महीने पूरे ट्रैक पर आदर्श संहिता लागू होने से पहले रेल का नियमित संचालन शरू कर देगा। ट्रायल से पूर्व दौसा से लालसोट आने के दौरान कम रफ्तार पर इंजन चला कर ट्रैक की मजबूती को भी चैक किया गया। उत्तर पश्चिमी रेलवे के चीफ इंजीनियर निर्माण गगन गोयल ने भी ट्रैक का ट्रॉली से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई जगह रुक कर ट्रैक का भी जायजा लिया। लालसोट रेलवे स्टेशन पर उन्होंने परियोजना से जुड़े सभी अधिकारियों के साथ आगामी दिनों में प्रस्तावित सीआरएस के निरीक्षण को लेकर भी चर्चा की।

 

सहायक अभियंता रामअवतार मीना, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कृष्णकुमार जेलियां, गंगासागर परसोईयां, रामकेश मीना, मनोज मरीता समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे। रेलवे का प्रयास है कि सीआएस की ओर से सेफ्टी क्लियरेंस मिलने के बाद लोकसभा चुनावों की आचार संहिता लागू होने से पहले ही रेलवे इस ट्रैक पर नियमित रेल संचालन कर सकता है, जो कि क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात भी साबित होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !