Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

श्रद्धालुओं की सुरक्षा जिला प्रशासन का प्रमुख दायित्व : जिला कलेक्टर

घुश्मेश्वर द्वादशवां ज्योतिर्लिंग शिवाड़ में 8 मार्च से 11 मार्च, 2024 तक आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि महोत्सव मेला की प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में गत सोमवार को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र शिवाड़ में बैठक आयोजित हुई। जिला कलेक्टर ने कहा की मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसके लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए जाए। उन्होंने कहा कि मेले में पधारने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा जिला प्रशासन का प्रमुख दायित्व है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारी को महोत्सव के दौरान 24 घण्टे बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए रिजर्व ट्रान्सफार्मर की व्यवस्था करने, ट्रांसफार्मर कवर करने, खुले तारों को ढ़कवाने, ढ़ीले तारों को कसवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारी को ढीले तार कसवाने के बाद इसका सटिर्फिकेट कलेक्ट्रेट कार्यालय भिजवाने के निर्देश दिए।

 

 

उन्होंने विकास अधिकारी चौथ का बरवाड़ा को मेला लगने वाले कैम्पस का मेप बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपखण्ड अधिकारी चौथ का बरवाड़ा को मेले में कार्य करने वाले सभी कार्मिकों, वॉलिन्टियर्स के परिचय पत्र बनवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार मेले के दौरान पार्किंग में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, झूले चकरी के फिटनेस सर्टिफिकेट की जांच करने तथा गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को प्रदान किए। जिला कलेक्टर ने पेयजल व्यवस्था के लिए मेले के दौरान एक टैंकर जलदाय विभाग द्वारा एवं तीन टैंकर मंदिर ट्रस्ट एवं एक टैंकर ग्राम पंचायत की ओर से लगवाने के निर्देश दिए।

 

 

मेले के दौरान श्रृद्धालुओं को आस पास के जिलों से पहुंचने में आसानी हो, इसके लिए रोडवेज की अतिरिक्त बसे जयपुर, टोंक एवं सवाई माधोपुर से शिवाड़ के लिए लगाने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। इस पर रोडवेज के अधिकारियों ने पर्याप्त बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कहीं। इसके साथ ही जिला परिवहन अधिकारी को मेले के दौरान निजी वाहनों बस, जीप आदि की ओवर लोडिंग रोकने के निर्देश दिए।

 

कॉमिर्शियल गैस सिलेण्डर्स की व्यवस्था:- जिला कलेक्टर ने मेले के दौरान ग्राम पंचायत को निर्देश दिए कि किसी भी दुकानदार द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डर का उपयोग नहीं किया जाए जितने कॉमर्शियल गैस सिलेण्डर की आवश्यकता हो उनकी सूची उपखण्ड अधिकारी को उपलब्ध करवाए, ताकि आपूर्ति करवाई जा सकें।

 

Security of devotees is the main responsibility of the district administration - District Collector

 

खाद्य निरीक्षकों की व्यवस्था:- जिला कलेक्टर ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों को महोत्सव के दौरान दुकानों पर खाद्य सामग्री की जांच के लिये फूड इन्सपेक्टर की ड्यूटी लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में मेले के दौरान 8-8 घण्टे की ड्यूटी डॉक्टरों की राउण्ड द क्लोक लगवाने एवं एक एम्बूलेन्स मय पर्याप्त दवाईयों के मेडिकल टीम सहित 24 घण्टे लगवाने के चिकित्सा विभाग को निर्देश दिए। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने कहा कि मेले के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिये पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों की टीम तैयार है। उन्होंने बताया कि इस बार महिला कांस्टेबल और ट्रैफिक पुलिस की संख्या को बढ़ाया जाएगा ताकि महिलाओं को मेले के दौरान अधिक सुरक्षा मिल सके और सुगम यातायात संचालित हो सके।

 

 

उन्होंने नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह मीना को निर्देशित किया है कि मेले के दौरान एक अग्निशमन वाहन मय स्टाफ के 24 घण्टे उपलब्ध करवाने की व्यवस्था करवाए। सफाई कर्मचारियों के लिए निश्चित ड्रेस कोड निर्धारित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलेक्टर ने अवैध शराब की बिक्री नहीं हो इसके लिये आबकारी विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी प्रकार मन्दिर ट्रस्ट की ओर से लगाये जाने वाले कार्यकर्ताओं को पहचान पत्र जारी किये जाने तथा सीसीटीवी कैमरे आदि की समूचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

 

दुकानों का आवंटन:- जिला कलेक्टर ने कहा कि महोत्सव के दौरान यात्रियों के खान-पान एवं आवश्यक उपयोग की दुकाने लगाई जाए। उन्होंने मेले के दारान लगाई जाने वाली दुकानों को सुव्यवस्थित तरीके से रास्ते को छोड़ते हुए लगवाने तथा दुकानों पर डस्टबिन रखने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका, एसडीएम चौथ का बरवाड़ा दामोदर सिंह, सरपंच शिवाड प्रेम देवी निराला, संयुक्त मंत्री लोकेन्द्र सिंह, ट्रस्ट के प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी ट्रस्ट पदाधिकारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !