
बाल सरक्षंण अधिकारों की अलख जगा रही चाइल्ड लाइन टीम
चाइल्ड लाइन टीम द्वारा गावं छारोदा में जाकर आउटरिच व अवेयरनेश का कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बच्चों और ग्रामीणों कों बाल सरंक्षण एवं बाल अधिकारों की जानकारी दी। कोर्डीनेटर हरिशंकर बबैरवाल ने बताया कि यदि कोई बच्चा मुसिबत में हो तों चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर पर काल करके सहायता प्राप्त कर सकता है। चाइल्ड लाइन नम्बर 1098 दिन- रात निंरतर कार्य करती है। इसके साथ ही ग्रामीणों को बाल विवाह नहीं करने एवं बच्चों से बाल श्रम नहीं करवाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

महिला टीम सदस्य मीना कुमारी एवं काउंसलर लवली जैन ने बालिकाओं को गुड टच एवं बेड टच की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बालिकाओं को भीड में रहना चाहिए अकेले न रहे। इस दौरान चाइल्ड लाइन स्टॉफ दशरथ बैरवा, हनुमान सैनी और जितेन्द्र चौधरी आदि मौजूद रहे। शेल्टर होम स्टाफ वरूण राठौर, अभिषेक सैनी, नरेन्द्र पहाडिया ने ग्रामीणों को बताया कि यदि कोई बच्चा अनाथ एवं निरश्रित हो तो उसे संस्था द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम में प्रवेश दिलाए। बच्चों के शिक्षण प्रशिक्षण एवं नि:शुल्क व्यवस्था संचालित की जाती है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया