Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

रीट 2022 की परीक्षा देने से पहले यह दिशा-निर्देश जरुर देखे, नहीं तो रह सकते है परीक्षा से वंचित

जिले के 15 परीक्षा केन्द्रों पर 21 हजार 170 परीक्षार्थी देंगे रीट परीक्षा

 

परीक्षार्थी को परीक्षा समय से एक घण्टे पूर्व परीक्षा केन्द्र में करना होगा प्रवेश

 

राज्य सरकार द्वारा 23 एवं 24 जुलाई, 2022 को चार पारियों में रीट परीक्षा आयोजित होगी। रीट परीक्षा में जिला मुख्यालय के 15 परीक्षा केन्दों पर 21 हजार 170 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने बताया कि प्रथम पारी 23 जुलाई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक लेवल प्रथम, द्वितीय पारी अपरान्ह 3 बजे से 5ः30 बजे तक लेवल द्वितीय तथा 24 जुलाई को तृतीय पारी में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक लेवल द्वितीय, चतुर्थ पारी अपरान्ह 3 बजे से 5ः30 बजे तक लेवल द्वितीय परीक्षा आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर ड्यूटी परीक्षा से संबंधित व्यक्तियों के अलावा किसी भी व्यक्ति को परीक्षा भवन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा भवन में धूम्रपान व मादक पदार्थ द्रव्य, गुटखा आदि का सेवन करना पूर्णरूपेण वर्जित है। केन्द्राधीक्षक ही परीक्षा के दौरान व्यवस्था एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए पूर्णरूपेण जिम्मेदार होंगे।

 

21 thousand 170 candidates will give REET exam at 15 examination centers of the sawai madhopur

 

परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक निर्देश:- अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि परीक्षार्थी को अपने साथ केवल पारदर्शी काला या नीला बॉल पेन, प्रवेश पत्र, फोटो युक्त पहचान पत्र मुख्यतः आधार कार्ड और आधार कार्ड नहीं होने पर अन्य राजकीय फोटोयुक्त पहचान पत्र की सत्यापित छाया प्रति के अलावा अपने साथ किसी भी प्रकार की सामग्री परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थी परीक्षा प्रारम्भ होने के दो घण्टे पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें ताकि पुलिस द्वारा फ्रिस्किंग समय पर की जा सकें। परीक्षार्थी को परीक्षा समय से एक घण्टे पूर्व परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करना अनिवार्य है, प्रथम पारी में प्रातः 9 बजे तथा अपरान्ह पारी में 2 बजे के पश्चात परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थी प्रश्न पत्र, ओएमआर की मूल प्रति वीक्षक को जमा कराकर केवल ओएमआर की प्रति ही ले जा सकेंगे। परीक्षा में हाफ शर्ट, टी-शर्ट, कुर्ता, कुर्ती एवं पैरों में पतले सोल की चप्पल एवं सैंडल पहनना अनुमत है। परीक्षार्थी द्वारा अनुचित साधनों के प्रयोग, निर्देशों के उल्लंघन तथा दुराचरण करने पर केन्द्राधीक्षक तथा केन्द्र पर्यवेक्षक द्वारा तुरन्त उचित संयुक्त निर्णय कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। परीक्षा केन्द्र/कक्ष में मोबाईल, ब्लूटूथ, पेजर या अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाना निषेध रहेगा। परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में घड़ी, चेन, अंगूठी, कान के टाप्स, लॉकेट, पहनकर नहीं आ सकेंगे तथा पर्स, हैण्डबैग अथवा डायरी इत्यादि अपने साथ नहीं ला सकेंगे। इन वस्तुओं को परीक्षार्थी को अपनी जिम्मेदारी पर परीक्षा केन्द्र के बाहर रखना होगा। इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी परीक्षा केन्द्र की नहीं होगी। उपरोक्त गैर कानूनी सामग्री परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी के पास पाए जाने पर मामला अनुचित साधन का मानते हुए राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम-2022 के तहत कार्यवाही की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !