Saturday , 7 March 2026
Breaking News

नगर परिषद प्रशासन पर आरटीआई कानून की अवहेलना का आरोप

हिन्दुस्तान शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजा एडवोकेट ने जिला एवं नगर परिषद प्रशासन पर आरटीआई कानून की अवहेलना करने का आरोप लगता हुए कहा कि जिले में आरटीआई कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
हिन्दुस्तान शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक प्रेस बयान जारी कर बताया की उन्होंने 24 फरवरी 2020 को सूचना अधिकार अधिनियम के तहत एक आवेदन सवाई माधोपुर नगर परिषद आयुक्त के जन सूचना अधिकारी के नाम नियमानुसार शुल्क जमा करा कर लगाया था व कुल आठ सूचनाऐं उनके विभाग से माँगी थी। नियम के अनुसार जन सूचना अधिकारी या आयुक्त को ये सभी सूचनाएं एक माह के अंदर उन्हें देनी चाहिए थी परंतु कई महीने बीतने के बाद भी नगर परिषद सवाई माधोपुर की ओर से उन्हें कोई सूचना नही दी गई। मजबूरन उन्होंने इस बाबत जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर को 29 जुलाई 2020 को प्रथम अपील दायर की। जिस पर कलेक्टर ने उनकी अपील को सुन कर उनकी यह अपील भी नगर परिषद के आयुक्त को उनका अधिकार क्षेत्र होने के कारण 10 अगस्त 2020 को उन्हें भेज दी। परंतु आज तक ना तो नगर परिषद के आयुक्त ने सूचना अधिकार अधिनियम के तहत उनके द्वारा माँगी गई कोई सूचना दी हैं ओर ना ही उनकी प्रथम अपील पर कोई आदेश ही दिया है।

 

City council administration accused of violation of RTI law
राजा ने बताया की जब नगर परिषद के मुखिया ही आरटीआई कानून की इस प्रकार सरेआम धज्जियाँ उड़ा रहे हैं और जिला कलेक्टर का आदेश भी नहीं मान रहे तो उनके अधीनस्थ कर्मचारियों या उनसे जनता क्या उम्मीद कर सकती हैं।
राजा ने बताया कि वो सूचना अधिकार अधिनियम के अनुसार नगर परिषद के आयुक्त और जन सूचना अधिकारी के विरुद्ध अब जल्द ही मुख्य सूचना आयुक्त जयपुर की कोर्ट में द्वितीय अपील दायर करेंगे। जिसके अनुसार ऐसे लपरपाह अधिकारियों पर 25000 हजार रुपए तक के जुर्माने व विभागीय कार्यवाही करने का प्रावधान हैं। साथ ही उन्हें हरसमेंट करने तंग व परेशान करने के लिए कानून अनुसार केस अलग से जिला न्यायालय में दायर करेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !