Sunday , 6 September 2026
Breaking News

संत के साथ लूटपाट से ग्रामीणों में आक्रोश

बौंली उपखंड के जस्टाना मोरेल नदी किनारे स्थित आश्रम में संत के साथ बीती रात अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा की गई मारपीट व लूटपाट की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
संत के साथ हुई इस वारदात को लेकर आक्रोशित ग्रामीण मंगलवार को बौंली उपखंड मुख्यालय पहुंचे तथा असामाजिक तत्वों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी व थाना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

Villagers angry over looting with saint

ग्रामीण व किसान नेता कान मीणा, सोराम मीणा आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि मोरेल नदी किनारे हाईवे पुलिया के नीचे संत भरोसानंद महाराज आश्रम पर रहते हैं। 24 अगस्त की रात्रि करीबन 11 बजे के लगभग संत आश्रम पर सो रहे थे कि अज्ञात असामाजिक तत्व आश्रम पर पहुंचे व सोते हुए संत के साथ मारपीट कर 50 हजार की नकदी व उनका मोबाइल छीन कर ले गए। संत द्वारा सुबह जब ग्रामीणों को इस घटना से अवगत कराया तो ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। ग्रामीण उपखंड मुख्यालय पहुंचे। प्रशासन और पुलिस को ज्ञापन सौंप शीघ्र असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग की।
गौरतलब है कि इससे पूर्व भी बौंली के निकट हटवाड़ी तलाई आश्रम के संत के साथ दो मर्तबा मारपीट व लूटपाट की वारदात हो चुकी है। उसके भी अपराधी आज तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाए और असामाजिक तत्व अपराधियों ने फिर सोमवार रात्रि को मोरेल नदी किनारे आश्रम के संत के साथ वारदात को अंजाम दे दिया। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करवाई जाए ताकि भविष्य में अपराधों की पुनरावृत्ति नहीं हो सके। उपखंड अधिकारी व थानाधिकारी ने ग्रामीणों को असामाजिक तत्वों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !