नगर परिषद सवाई माधोपुर में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान (शहरी) के द्वितीय चरण के अन्तर्गत 4 जून से 8 जून 2018 तक जल स्वावलम्बन सप्ताह मनाया जाएगा।

नगर परिषद, सवाई माधोपुर आयुक्त रविन्द्र यादव ने बताया कि अभियान के तहत 4 जून को सवाई माधोपुर की बावड़ियों में चल रहे जीर्णोद्वार एवं विकास कार्यो में श्रमदान किया जाएगा। नगर परिषद क्षेत्र के वार्डो में 5 जून को माइक एवं जन प्रचार-प्रसार कर अभियान के विषय में जानकारी एवं आमजन की भागीदारी को बढ़ावे के लिये प्रेरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 6 जून को जनसभा/नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 7 जून को रेलियों का आयोजन किया जाएगा। 8 जून को अभियान के दौरान किये जाने वाले कार्यों एवं गतिविधियों पर डाॅक्यूमेंट्री का नगर परिषद सभागार में विमोचन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
नगर परिषद, सवाई माधोपुर आयुक्त ने बताया कि उक्त कार्यक्रम प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, सभापति, समस्त पार्षदगण की उपस्थिति में मनाए जायेंगे।
मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान में विभिन्न दानदाताओं तथा संगठन द्वारा अभियान में सहयोग किया जा सकता है। अभियान में 10 हजार रूपये से अधिक सहयोग नकद, सामग्री तथा मशीन के रूप में दिए जाने वाले दानदाताओं को नगर परिषद द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया