जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार बिश्नोई के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में ओमप्रकाश संचित निरीक्षक व प्रभारी जिला विशेष टीम, शैतान सिंह उप निरीक्षक के सहयोग सें रिजर्व पुलिस लाइन परिसर मे निवासरत अधिकारी, कर्मचारियों व आरएसी कम्पनी द्वितीय बटालियन कोटा हाल कैम्प पुलिस लाइन सवाई माधोपुर के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप सें श्रमदान कर परिसर की साफ – सफाई का कार्य किया गया।

इसके बाद रिजर्व पुलिस लाइन की आवश्यकता, साफ – सफाई, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सोन्दर्यीकरण व सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्वेश्य सें रिजर्व पुलिस लाइन सवाई माधोपुर में विकास समिति के गठन हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड मे बैठक ली गई। जिसमें आवासीय भवनों में रहने वाले पुलिस अधिकारी, कर्मचारी व उनके परिवारजनों ने भाग लिया। बैठक मे उपस्थित सभी सें विचार विमर्श कर कार्यकारिणी का सर्वसम्मति व सहमति से गठन किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया