Tuesday , 8 April 2025

शिवालय सरोवर पर सामूहिक महाआरती का हुआ आयोजन

शिवाड़ कस्बे के शिवालय सरोवर छोटा तालाब पर शिवाड़ समाज जयपुर संगठन घुशमेश्वर मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारी शिवाड़, गणेश मित्र मंडल, शिव मित्र मंडल, श्याम मित्र मंडल एवं बाबा के श्रद्धालुओं ने सामूहिक महाआरती का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया।शिवाड़ समाज जयपुर संगठन जगदीश प्रसाद सोनी विजय कुमार शर्मा ने बताया कि शोभा यात्रा का शुभारंभ कल्याण के मंदिर से हुआ शोभा यात्रा में आगे आगे वेद विद्यालय के विद्यार्थी हाथों में ध्वजा पताका का लिए चल रहे थे।

 

Collective Mahaarti was organized at Shivalay Sarovar Shivad Sawai madhopur

 

उनके पीछे सैकड़ों की संख्या में महिलाएं अपने सिर पर कलश सुशोभित हुए चल रही थी। उनके पीछे पुरुष भोले बाबा की झांकी को विमान में सजा अपने कंधों पर लिए अपने गंतव्य स्थान की ओर बढ़ रहे थे। वही शोभा यात्रा में महिलाएं पुरुष डीजे के भजनों पर नाचते गाते भोले बाबा के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। वहीं शोभा यात्रा के दौरान व्यापारियों श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जा रहा था। शोभा यात्रा कल्याण मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार लक्ष्मी नारायण मंदिर हाईयर सेकंडरी विद्यालय होती हुई।

 

 

 

 

6 बजे शिवालय सरोवर घुश्मेश्वर घाट वाले स्थान पर पहुंची, जहां शास्त्री सुरेश चंद्र दुबे द्वारा विधि विधान के साथ मुख्य अतिथि अनंत मिश्रा शिवाड़ समाज जयपुर संगठन अध्यक्ष नवल कुमार जैन हरीश पराशर, घुश्मेश्वर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा के हाथों से पूजा अर्चना कर मां गंगा मैया एवं 12 ज्योतिर्लिंगों की उपस्थित सैकड़ों लोगों ने एक साथ महा आरती उतारी गई।

 

 

 

इस अवसर पर शिवाड़ समाज जयपुर संगठन बाबूलाल शर्मा विजय कुमार शर्मा, सतीश पाराशर, लाल शर्मा, अजय कुमार जैन, माणकचंद जैन, सुरेंद्र कुमार जैन, विनय कुमार जैन, वेणी माधव शर्मा, द्वारका प्रसाद सोनी, विकास गुर्जर, अनिल सिंह फौजी, सूरजमल सोनी, रमेश गुप्ता, लोकेंद्र सिंह, नहनू लाल पाराशर, दिनेशजैन गोपाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों के साथ सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुष उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Chief Executive Officer Budania took Bisuka meeting in sawai madhopur

मुख्य कार्यकारी अधिकारी बुड़ानिया ने ली बीसुका बैठक

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर शुभम चौधरी के निर्देशन में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी …

Gangapurc city police sawai madhopur news 06 April 25

27.50 ग्राम स्मै*क के साथ दो लोगों को दबोचा

30.50 ग्राम स्मै*क के साथ दो लोगों को दबोचा       सवाई माधोपुर: गंगापुर …

Police Sawai Madhopur News 06 April 25

अ*वैध श*राब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपियों को पकड़ा

अ*वैध श*राब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपियों को पकड़ा       सवाई माधोपुर: …

Soorwal Police Sawai Madhopur News 06 April 25

अ*वैध बजरी खनन/परिवहन के मामले में एक को धरा

अ*वैध बजरी खनन/परिवहन के मामले में एक को धरा     सवाई माधोपुर: सूरवाल थाना …

Batoda Police Sawai Madhopur News 06 April 25

बाटोदा पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा

बाटोदा पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा       सवाई माधोपुर: बाटोदा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !