Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

कलेक्टर ने किया शहर के विभिन्न स्थानों का औचक निरीक्षण

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह ने हम्मीर सर्किल, सामान्य चिकित्सालय के सामने एवं शहर के मुख्य बाजार में सफाई व्यवस्था, आरयूआईडीपी द्वारा किए जा रहे सीवरेज कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को परेशानी नहीं हो तथा सफाई आदि की व्यवस्था बेहतर रहे इसके लिए मिलकर प्रयास करें।
जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने हम्मीर सर्किल के पास गत दिवस किए निरीक्षण के दौरान लीकेज मिली पाइप लाइन को देखा। जलदाय विभाग द्वारा लीकेज को सही कर दिया गया था। कलेक्टर डॉ. सिंह ने लोगों से भी सफाई बनाए रखने में सहयोग करने की बात कही।

Collector did inspection of various places city sawai madhopur
इसके बाद सामान्य चिकित्सालय के सामने तथा सवाई माधोपुर शहर में सीवरेज कार्य का भी निरीक्षण किया। यहां पर डॉ. सिंह ने सीवरेज कार्य के साथ ही रोड रीस्टोरेशन के कार्य को त्वरितता के साथ करने तथा लोगों को परेशानी एवं असुविधा नहीं हो, इसका ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने शहर के नागरिकों से संवाद कर सफाई व्यवस्थाओं में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया तथा पॉलिथीन व कचरे को नियत स्थान पर डालने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने आरयूआईडीपी के अधिकारियों को सीवरेज के कार्य तथा तोड़ी गई सड़क की साथ के साथ मरम्मत समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने आमजन से सीवरेज के कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की, वहीं लोगों से सफाई व्यवस्था के संबंध में फीडबेक प्राप्त किया। कलेक्टर डॉ. सिंह ने नगर परिषद के अधिशासी अभियंता राकेश शर्मा को सफाई के लिए बेहतर प्रयास करने तथा लापरवाही करने वाले कार्मिकों को नोटिस देने एवं कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मुख्य बाजार में आरयूआईडीपी द्वारा किए जा रहे कार्य की सतत मानिटरिंग करने तथा रोड़ रीस्टोरेशन के कार्य को तत्परता से करवाने पर बाजार के लोगों ने कलेक्टर का साधुवाद भी किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने शहर में नालियों की नियमित सफाई करवाने, कचरे के ढ़ेर को हटवाने एवं नालियों में जमा पॉलिथीन को हटवाने के निर्देश नगर परिषद के अधिशासी अभियंता को दिए। कलेक्टर ने नगर परिषद के अधिकारियों को प्रभावी योजना बनाकर सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने एवं कार्य करने के निर्देश दिए।
इससे पहले जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने कलेक्ट्री परिसर में एडवोकेट्स के चैम्बरों के निकट सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !