Saturday , 5 September 2026
Breaking News

चरवाहे पर बाघ ने किया हमला

सवाईमाधोपुर की खंडार तहसील में आज एक बाघ ने चरवाहे पर हमला कर दिया। चरवाहे के साथी के हल्ला मचाने व लाठी दिखाने पर बाघ वहां से चला गया। चरवाहे को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे सवाई माधोपुर रैफर कर दिया गया। थाना अधिकारी रामसिंह यादव ने बताया कि खंडार तहसील के गांव बाणपुर में दो चरवाहे 45 वर्षीय रामधन पुत्र हरफूल गुर्जर अपने साथी मिंटू गुर्जर के साथ खेत के पास बकरियां चारा रहे थे। उन्हें इसका जरा भी अंदाजा नहीं था कि एक खूंखार जानवर उन्हें घूर रहा है। वहां घात लगाए बैठे एक बाघ ने रामधन पर हमला कर दिया। बिजली की तेजी से लपके बाघ ने रामधन की टांग, सिर पर अपने पंजे व दांत गड़ा दिए। उसके पास ही मौजूद मिंटू ने हिम्मत से काम लिया और जोर से चिल्लाया तथा बाघ को डंडा दिखाया। इससे बाध रामधन को छोड़ कर खेतों में ओझल हो गया। मिंटू ने आवाज देकर ग्रामीणों को बुलाया। इस पर ग्रामीण वहां आए और हरफूल को अस्पताल ले गए। सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकार मोहनलाल गर्ग, थाना अधिकारी रामसिंह यादव तथा तहसीलदार देवी सिंह अस्पताल पहुंच गए। वहां ग्रामीणों ने अधिकारियों से अपनी नाराजगी जताई।

The tiger attacked the shepherd in khandar Sawai madhopur
ग्रामीणों का कहना था कि पिछले कुछ दिनों से एरिया में दो बाघों का मूवमेंट था। इसकी सूचना उन्होंने वन विभाग को दी थी लेकिन वहां से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। उल्लेखनीय है कि टाइगर इससे पहले भी यहां ग्रामीणों पर हमले कर चुके है। पिछले साल एक चरवाहे की बाघ के हमले में मौत हो गई थी।

इसलिए आ रहे जंगल से बाहर:-
रणथंभौर नेशनल पार्क में पर्यटन सीजन चल रहा है। विंटर ब्रेक्स के कारण देश-दुनिया के लोग यहां जंगल घूमने को आ रहे हैं। पर्यटकों की बढ़ती तादात के कारण बाघ कई बार जंगल से बाहर निकल जाते हैं। खंडार का इलाका रणथंभौर नेशनल पार्क से सटा हुआ है। यहां बाघ जंगल से निकल कर आ जाते है। उनके मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत घर कर जाती है। इस बार भी बाघों का मूवमेंट था और जंगल के राजा ने आखिरकार चरवाहे पर हमला कर दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !