Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रवांजना चौड़, फलौदी और लहसोड़ा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान चिकित्सा संस्थानों में चिकित्सा सुविधा और उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने चिकित्सालयों में ऑक्सीजन सिलेण्डर, ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर और बेड सहित अन्य आवश्यक उपकरण एवं संसाधनों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने बताया कि विशेषज्ञों द्वारा कोरोना की बताई जा रही संभावित तीसरी लहर से पूर्व चिकित्सा संस्थानों के सुदृढ़ीकरण तथा व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के लगातार तैयारियां की जा रही है। स्थानीय स्तर पर ही चिकित्सालयों में मरीजों को समुचित चिकित्सा मिले, इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे है। कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रवांजना चौड़ में निरीक्षण के दौरान स्टॉफ की उपस्थिति, लेबर रूम, निःशुल्क दवाईयों की उपलब्धता, आउटडोर की स्थिति, प्रयोगशाला कक्ष में की जाने वाली जांचे और उपकरणों के संबंधमें जानकारी ली। कलेक्टर ने कोविड-19 वैक्सीनेशन के तहत किये जा रहे टीकाकरण के संबंध में फिडबैक लिया तथा वैक्सीन की डोज प्राप्त होते ही पूरी गति के साथ 18 वर्ष अधिक आयु के लोगों के वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिला कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फलौदी में पहुंचकर व्यवस्थाओं को जांचा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मरीजों से संवाद कर चिकित्सा व्यवस्था से संबंधित फिडबैक लिया। चिकित्साकर्मियों से कलेक्टर ने कहा कि स्थानीय स्तर पर ही मरीजों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करवाई जायें। जिससे जिला एवं उप जिला अस्पतालों पर मरीजों का दबाव नहीं पड़े।

Collector did surprise inspection of primary health centers in sawai madhopur

कलेक्टर ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए चिकित्सा कर्मियों से चिकित्सालय के सभी संसाधन व्यवस्थित और दुरस्त रखने एवं अन्य व्यवस्थाओं का सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिला कलेक्टर लहसोड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। यहां वार्ड में भर्ती मरीज से संवाद कर फिडबैक लिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लहसोड़ा में वैक्सीनेशन की प्रगति सहित स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्ध अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने ऑक्सीजन सिलेण्डर की उपलब्धता तथा अन्य जांच उपकरणों के संबंध में मौजूद कार्मिकों से सवाल जवाब किये। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान सभी चिकित्सा संस्थानों में ऑक्सीजन सिलेण्डर, कन्सन्ट्रेटर तथा अन्य उपकरणों को क्रियाशील रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, आरसीएचओ डॉ. कमलेश मीना भी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !