Saturday , 7 March 2026
Breaking News

योजनाओं की न्यून प्रगति व प्रदेश की रैंकिंग में पिछड़ने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

जिला परिषद की योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक हुई आयोजित

 

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने जिला परिषद द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति समीक्षा कर क्रियांविति अधिक गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने बजट घोषणा क्रियांविति के संबंध में प्रगति समीक्षा की। उन्होंने जिला परिषद की कई योजनाओं की न्यून प्रगति तथा प्रदेश की रैंकिंग में पिछड़ने पर नाराजगी जताते हुए प्रभावी अधिकारियों को प्रगति बढ़ाने तथा समर्पित होकर योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए तथा कहा कि विशेष प्रयास कर योजनाओं में प्रगति लाई जाए।

 

 

 

बैठक में महात्मा गांधी नरेगा में अधिकतम मानव दिवस सृजित करने, नरेगा के कार्य कई पंचायतों में स्वीकृत नहीं होने एवं वेज रेट में न्यून प्रगति पर नाराजगी जताई तथा गति लाने के निर्देश दिए। फिर भी कार्य में गति नहीं आने पर संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस, चार्जशीट देने एवं अन्य कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

 

 

बैठक में कलेक्टर ने जिले में नवगठित 29 ग्राम पंचायतों के कार्यालय भवन के लिए भूमि आवंटन एवं भवन निर्माण की समीक्षा की। भूमि आवंटन से शेष रही पंचायतों के लिए भूमि आवंटन करवाने तथा जिनमें आवंटन हो चुका है वहां भवन निर्माण संबंधी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

 

Collector expressed displeasure over low progress of schemes and lagging behind in the ranking of the state

 

इसी प्रकार चार ब्लॉक पर बनने वाले अंबेडकर सामुदायिक भवन के संबंध में समीक्षा की। कलेक्टर ने महिला मेट प्रशिक्षण एवं नियोजन के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए सामुदायिक शौचालयों की उपयोगिता सुनिश्चित करने तथा इनके रखरखाव के संबंध में ग्राम विकास अधिकारी को पाबंद करने के निर्देश दिए।

 

 

 

कलेक्टर ने राजीव गांधी जल संचय योजना के तहत जल संरक्षण को बढ़ावा देने वाले स्ट्रक्चर निर्माण के कार्यों की प्रगति समीक्षा कर निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने मनरेगा योजना के तहत प्रत्येक पंचायत में कार्य स्वीकृत करने, मानव दिवस सृजन, सौ दिवस का रोजगार तथा वेज रेट के संबंध में समीक्षा कर प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।

 

 

 

उन्होंने जिला परिषद के अधिकारियों एवं प्रकोष्ठ प्रभारियों को मिशन मोड़ में कार्य करते हुए योजनाओं को क्रियांवित करने तथा पात्र लोगों को योजनाओं से लाभांवित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला परिषद उत्तम सिंह शेखावत, एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, सीपीओ बाबूलाल बैरवा, रमेश मथुरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !