Saturday , 5 September 2026
Breaking News

पटवारी भर्ती व आरएएस प्री-परीक्षा के आयोजन को लेकर तैयारी समीक्षा बैठक हुई आयोजित

अपने अपने दायित्वों का निर्वहन मुस्तैदी से पूरा करें अधिकारी – कलेक्टर

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 23 एवं 24 अक्टूबर को दो पारियों में करवाई जा रही पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा एवं राजस्थान लोक सेवा आयोग की 27 अक्टूबर को आयोजित होने वाली राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के आयोजन की तैयारियों के संबंध में बैठक आज सोमवार को जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार हुई।

 

 

 

बैठक में कलेक्टर ने परीक्षा आयोजन से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि सभी अधिकारी अपने अपने दायित्वों का मुस्तैदी से निर्वहन करें। सभी विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय रखते हुए गुणवत्ता के साथ कार्यों एवं तैयारियों को समय पर पूरा करें। परीक्षा के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें।

 

 

 

बैठक में कलेक्टर ने बताया कि पटवारी भर्ती परीक्षा जिला मुख्यालय पर 23 एवं 24 अक्टूबर को दो-दो पारियों में होगी। इसके लिए जिला मुख्यालय पर 22 परीक्षा केन्द्र बनाएं गए है। प्रत्येक पारी में लगभग 7 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत है।

 

Preparation review meeting was held regarding the conduct of Patwari recruitment and RAS pre-exam

 

इसी प्रकार 27 अक्टूबर को आरपीएससी की राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा जिला मुख्यालय के 30 एवं गंगापुर के 11 परीक्षा केन्द्रों पर होगी। इस परीक्षा में लगभग 13 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत है। कलेक्टर ने रोडवेज एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को यातायात एवं आवागमन के साधनों की समुचित व्यवस्था करने, सीएमएचओ को चिकित्सा टीम मुस्तैद करने तथा अन्य विभागों के अधिकारियो द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संबंध में जानकारी दी तथा समुचित तैयारियां करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

उन्होंने परीक्षा आयोजन को लेकर पुराने अनुभवों के आधार पर सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार दानोदिया ने पुलिस जाब्ते एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने परीक्षा के लिए की जा रही तैयारियों के संबंध में बताया।

 

 

 

 

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ दायित्व निर्वहन करने तथा परीक्षा आयोजन के लिए मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में परीक्षा आयोजन से जुड़े अधिकारी एवं विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !