Sunday , 8 March 2026
Breaking News

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन को सख्ती से रोकने के दिए निर्देश

अवैध बजरी खनन तथा परिवहन रोकने के लिये गठित एसआईटी की बैठक आज गुरूवार को जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में समिति ने कई निर्णय लिए एवं सम्बंधित विभागों को इनकी पालना कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि यदि किसी उपखंड में बदली हुई परिस्थितियों के कारण चैक पेास्टों को शिफ्ट करना है तो इस सम्बंध एसडीएम, पुलिस उप अधीक्षक और माइनिंग अधिकारी मिलकर निर्णय लें। बजरी माफिया द्वारा कुछ चैक पोस्टों वाले मार्गों के बजाय अन्य रास्तों से बजरी परिवहन करने के कारण कलेक्टर ने ये निर्देश दिए है। पुलिस, माइनिंग, राजस्व, परिवहन तथा वन विभाग के संयुक्त प्रयासों से अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के 721 के मामले दर्ज किए गए है।

Collector given Instructions to strictly stop illegal gravel mining and transportation

कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि जब्ती करते ही बजरी, वाहन एवं अन्य मशीनरी की वीडियोग्राफी करवाएं ताकि बाद में बजरी खुर्दबुर्द न की जा सके। इसका भंडारण तथा निगरानी एसडीएम के निर्देशन में होगी। जब्त बजरी की जल्द से जल्द नीलामी करें या सार्वजनिक निर्माण विभाग को बीएसआर दर से हैंडओवर करने के संबंध में उच्चाधिकारियों से अनुमति प्राप्त करने के लिए एएमई को भी निर्देश दिए है।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ओवर स्पीड वाहन विशेषकर ओवरलोडेड तूडी या बजरी भरे वाहन को जब्त करें। बजरी माफिया के लिये रैकी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें।
कलेक्टर ने अवैध बजरी खनन के प्वांइट्स एवं सभी चैक पास्टों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और इनकी मॉनिटरिंग करने, ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता समितियों का गठन कर बजरी माफिया से सम्बंधित सूचनाएं समय पर पुलिस को देने के लिए समझाइश करने के निर्देश दिए है। बैठक में एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र दानोदिया, सभी एसडीएम, तहसीलदार और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !