जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह ने आज शाम 5:45 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

कार्यालय में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने, रिकॉर्ड का संधारण सही तरीके से नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए सब रजिस्ट्रार को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय में रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया। इसी प्रकार आगंतुकों के लिए बैठने की व्यवस्था नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। कलेक्टर डॉ. सिंह ने सब रजिस्ट्रार को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने तथा सभी कर्मचारियों को समर्पित होकर कार्य करने के निर्देश दिए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया