जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज मंगलवार को मध्यान्ह पश्चात तहसील कार्यालय बौंली एवं अपरान्ह पश्चात उप तहसील कार्यालय मित्रपुरा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जांचा।

तहसील कार्यालय में फाइलों के निस्तारण, तरमीम के कार्य सहित अन्य कार्यों के संबंध में कलेक्टर ने जानकारी प्राप्त की। उन्होंने तहसील कार्यालय में रेवेन्यू रेकार्ड तथा अन्य व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की। किसानों से पंजीयन के संबंध में भी फीडबेक लिया। उन्होंने सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी बद्री नारायण भी उनके साथ थे। कलेक्टर ने कार्मिकों से भी साल जवाब किए। इसी प्रकार उप तहसील मित्रपुरा में भी व्यवस्थाओं एवं कार्याे के संपादन के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने मित्रपुरा में पेयजल योजना का निरीक्षण भी किया। उन्होंने पेयजल के लिए बनाए गए पंप हाउस एवं जल वितरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसी प्रकार पीपलदा में सोलर डीएफयू पंपसेट का निरीक्षण किया। पंपसेट द्वारा पानी की सप्लाई के संबंध में भी जानकारी ली।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया