Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

रेल रोको कार्यक्रम के तहत कानून व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

संयुक्त किसान मोर्चा व विभिन्न किसान संगठनों की ओर से केन्द्र सरकार द्वारा तीन कृषि अध्यादेशों के विरोध में दिल्ली में चल रहे आन्दोलन के समर्थन में किसानों द्वारा राष्ट्रव्यापी आव्हान पर प्रदेश में 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रेल रोको कार्यक्रम का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।

Executive magistrate appointed for law and order under Rail Stop Program

जिला मजिस्ट्रेट राजेन्द्र किशन ने इस संबंध में क्षेत्र में सतत निगरानी, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त कर निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्र की सम्पूर्ण गतिविधियों पर पूर्ण सतर्कता एवं निगरानी रखेंगे तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की सम्भावना पर सतर्क रहते हुए कार्यवाही कर सूचित करेंगे। साथ ही कोरोना संक्रमण में वृद्धि रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा राज्य में धारा 144 लगाई हुई है। कोविड संक्रमण रोकने हेतु भारत सरकार/राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों एवं गाइडलाईन की पालना करवाना सुनिश्चित करेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !