Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने सामान्य चिकित्सालय का निरीक्षण कर जाँची व्यवस्थाएं

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज बुधवार को सामान्य चिकित्सालय पहुंचकर चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा पीएमओ सहित चिकित्सकों की टीम का हौंसला बढ़ाते हुए अस्पताल में मरीजों के उपचार की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीएमओ से अस्पताल में भर्ती मरीजों के समुचित उपचार, दवाईयों की उपलब्धता तथा अन्य संसाधनों के संबंध में जानकारी ली। उन्होने प्रशासन की ओर से हर प्रकार के सहयोग का भरोसा दिलाया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में अनावश्यक वाहनों का जमावड़ा एवं बेतरतीब वाहनों को खड़े देखकर अस्पताल के कंट्रोलर, पुलिस चौकी प्रभारी एवं नगर परिषद आयुक्त को वाहनों को व्यवस्थित करवाने के निर्देश दिए।

collector inspected the general hospital Sawai Madhopur and checked the arrangements

उन्होंने अस्पताल की गैलरी एवं गलियारे में सोडियम हाइपोक्लोराइड से प्रतिदिन सेनेटाइज करवाने के निर्देश भी आयुक्त नगर परिषद को दिए। पीएमओ डाॅ. सुनील शर्मा, चिकित्सक अंजनी मथुरिया, डाॅ. एसएन अग्रवाल सहित अन्य चिकित्सकों से भी कलेक्टर ने फीडबेक प्राप्त किया। उन्होंने मरीज एवं उनके परिजनों से भी वार्ता कर चिकित्सा व्यवस्था के संबंध जानकारी ली।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !