जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह शुक्रवार को भाडोती मोड़ पर हुए सड़क हादसे में गंभीर घायलों से मिलने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में पहुंचे। डॉ सिंह ने शनिवार को दोपहर बाद जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में पहुंचकर वहां भर्ती हादसे के गंभीर घायलों की कुशलक्षेम पूछी तथा घायलों के उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने एसएमएस के अधीक्षक व मरीजों की देखरेख कर रहे चिकित्सकों से उपचार के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने घायलों के परिजनों से भी बात की तथा उन्हें ढांढस बंधाया। डॉ. सिंह ने घायलों के परिजनों को भरोसा दिलाया कि उनके उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और शीघ्र ही घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
