Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कलेक्टर ने सीसीबी की गतिविधियों की समीक्षा कर दिए निर्देश

सवाई माधोपुर केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रशासक और जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट में सम्बंधित बैठक लेकर बैंक की हिस्सा राशि, रिजर्व, जमा, उधारी और वसूली आदि विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर ने बताया कि इस बैंक पर सवाई माधोपुर और करौली जिले में सहकारी संस्थाओं और किसानों को मजबूत करने का विशेष दायित्व है।

 

 

 

अधिकारी विभिन्न योजनाओं की जानकारी सहकारी सस्थाओं के पदाधिकारियों और किसानों को दें। बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को जो ऋण माफी दी गई थी, उसके पेटे ब्याज क्षतिपूर्ति व अन्य देयता बैंक को प्राप्त हो गई है।

 

 

Collector reviewed the activities of CCB and gave instructions

 

इसके साथ ही राज्य सरकार ने 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान के पेटे इस वित्तीय वर्ष में अब तक 8 करोड़ 13 लाख रूपए इस बैंक को दिये हैं। उल्लेखनीय है कि किसान व अन्य चिन्हित वर्गों के उत्थान के लिए राज्य सरकार सहकारी संस्थाओं और सहकारी बैंको के माध्यम से कुछ ऋण योजनाओं में ब्याज अनुदान देती है। इसके पेटे वह इन संस्थाओं को यह राशि उपलब्ध करवाती है।

 

 

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि राजीविका समेत स्वरोजगार की अन्य योजनाओं, परियोजनाओं में पात्रों के चयन, ऋण स्वीकृति व इसके वितरण में तत्परता से कार्य करें। बैठक में बैंक के एमडी केदारमल मीना, नाबार्ड के डीडीएम मक्खनलाल मीना, प्रबंधक (सांख्यिकी) सुभाष चन्द बबेरवाल, प्रबंधक (लेखा व वित्त) पी.पी. गुप्ता, वरिष्ठ प्रबंधक आलोक कुमार जैन व अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !