Thursday , 23 April 2026
Breaking News

प्रशासन गांव के संग अभियान में लोगों की समस्याओं का हुआ समाधान

शिविरों में पट्टे एवं प्रमाणपत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर आई मुस्कान

प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत आज मंगलवार को सवाई माधोपुर की नीदड़दा, गंगापुर की खेड़ाबाडरामगढ़, बामनवास की बाटोदा एवं खण्डार की भूरी पहाड़ी ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन हुआ। जिले में आयोजित इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं उनकी टीम ने उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनी तथा प्राप्त परिवादों का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया। शिविरों में पंचायत द्वारा जारी किए गए पट्टों का वितरण किया।

 

 

 

 

यहां सहमति से खाते के विभाजन का कार्य करने के बाद दस्तावेज भी सौंपा गया। शिविर में पट्टा वितरण, रिकॉर्ड में नाम शुद्धि, मृदा कार्ड, जॉब कार्ड जारी करने के साथ ही रोड़वेज के स्मार्ट कार्ड बनाए गए। इसी प्रकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की टीम ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धावस्था, विधवा पेंशन के प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया। इसी प्रकार पालनहार योजना के तहत प्राप्त आवेदनों पर स्वीकृति आदेश जारी किए गए।

 

The problems of the people were resolved in the campaign with the administration village

 

शिविरों में चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा लोगों की बीपी एवं शुगर की जांच की गई। अन्य बीमारियों के लिए मरीजों को नि: शुल्क दवा उपलब्ध करवाई गई। शिविर में बिजली के बिल में संशोधन, जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने सहित प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया गया। शिविरों में महिलाओं की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन, सीएम एकल नारी सम्मान पेंशन की स्वीकृति जारी की गई। बैंक खाते में मिस मैच होने के कारण सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित रह रहे लाभार्थियों के खाते का संशोधन किया गया।

 

 

 

फव्वारा सिंचाई संयत्र और ड्रिप सिंचाई संयत्र के लिए प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन किया गया। खराब पड़े हैंडपम्पों की मरम्मत करवाई गई। चिकित्सा विभाग की स्टॉल पर बीपी एवं शूगर जांच की सुविधा का लोगों ने भरपूर लाभ उठाया। शिविर प्रभारियों द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया तथा अधिक से अधिक पंजीयन करवाने की बात कही। अन्य योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी देकर लाभांवित किया।

 

शिविर में परित्यक्ता प्रमाण पत्र बनाकर पेंशन स्वीकृत की

 

प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत ग्राम पंचायत खेडाबाढरामगढ़ में आयोजित शिविर में हसीना पुत्री गफ्फार का परित्यक्ता प्रमाण पत्र बनाकर पेंशन स्वीकृत की गई। हसीना ने शिविर प्रभारी को बताया कि उसके पति ने उसको छोड़ दिया है और अब आजीविका का कोई साधन नहीं है। इस पर एसडीएम ने उसके दस्तावेजों की ग्राम विकास अधिकारी एवं पटवारी से जांच करवाकर उसका परित्यक्ता प्रमाण पत्र जारी किया।

 

 

 

इसके बाद परित्यक्ता पेंशन का आवेदन ऑनलाइन करवाया गया। इससे पूर्व ई-मित्र द्वारा उसके जनआधार कार्ड में स्टेटस परिवर्तन कर परित्यक्ता दर्ज किया गया। मौके पर ही उसकी पेंशन स्वीकृत करवाई गई। हसीना ने पेंशन स्वीकृत हो जाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट किया तथा बताया कि यह अभियान समाज के सभी वर्गों के लिये बहुत फायदेमंद साबित हुआ है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !