Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कलेक्टर ने बिजली, पानी, मौसमी बीमारियां एवं आवश्यक सेवाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में बिजली, पानी, मौसमी बीमारियां एवं आवश्यक सेवाओं की समीक्षा बैठक आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में कलेक्टर ने पेयजल की स्थिति की समीक्षा करते हुए जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता से जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत कार्यों की प्रगति समीक्षा कर सभी कार्यों को समय पर पूरा करवाने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल कनेक्शन के लिए चल रही पेयजल योजनाओं के कार्य की समीक्षा की तथा घर घर नल कनेक्शन के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पेयजल की योजनाओं की समय पर टीएस, एफएस जारी करने तथा कार्यादेश जारी कर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरे करवाने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने बिजली निगम के अधिकारी को कृषि कनेक्शन देने सहित जले हुए ट्रांसफार्मर समय पर बदलने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कृषि कनेक्शन के कार्यों को प्राथमिकता से करवाने पर जोर दिया। बैठक में स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था एवं एसओपी की पालना कढ़ाई से करवाने पर जोर दिया।

 

Collector reviewed the electricity, water, seasonal diseases and essential services

 

बैठक में कलेक्टर ने चिकित्सा विभाग की संचालित गतिविधियों के संबंध में प्रगति समीक्षा कर निर्देश दिए। उन्होंने सामान्य चिकित्सालय एवं अन्य चिकित्सालयों में ऑक्सीजन प्लांट के कार्य की स्थिति की समीक्षा करते हुए ऑक्सीजन प्लांट से अस्पताल के बेड तक कनेक्शन के संबंध में निर्देश दिए तथा बकाया कार्यों को शीघ्र पूरा करने की बात कही। बैठक में मौसमी बीमारियों के संबंध में पीएमओ से जानकारी ली, वहीं टीकाकरण की प्रगति, कोरोना से बचाव के लिए की जा रही तैयारियों को पुख्ता रखने, कंसंट्रेटर चालू हालत में रखने सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से कलेक्ट्रेट एवं सर्किट हाउस में रिनोवेशन के लिए स्वीकृत बजट के कार्य को करवाने के लिए एस्टीमेट एवं अब तक की तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए।

 

बैठक में सीईओ जिला परिषद उत्तम सिंह शेखावत, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, सीडीईओ मिथलेश शर्मा, अधीक्षण अभियंता जेवीवीएनएल रामखिलाड़ी मीना, अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी सीताराम मीना, सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, आरसीएचओ डॉ. कमलेश मीना, पीएमओ डॉ. बीएल मीना सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के लिए करें तैयारी :- कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने 2 अक्टूबर से शुरू होने वाले प्रशासन शहरों एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान की समुचित तैयारी करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होंने नगरपरिषद आयुक्त एवं जिला परिषद सीईओ को इस संबंध में निर्देशित किया तथा कहा कि अपना अपना एक्शन प्लान तैयार करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों, कार्मिकों को एक्टिव रखें। अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने एडीएम एवं अन्य अधिकारियों को प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने इस संबंध में दिए गए निर्देशों की पालना करते हुए एक्शन प्लान तैयार करने तथा पट्टों सहित जोनल डवलपमेंट प्लान की तैयारी करने के निर्देश भी दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !