Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

कलेक्टर ने टीकाकरण के लिए माइक्रो प्लान बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

पन्द्रह दिवस में जिले के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को कोविड-19 टीकाकरण की प्रथम डोज लगाने के लिये रोड मैप तैयार करें- कलेक्टर

जिले में 18 साल से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति को आगामी 15 दिन में कोविड-19 के टीके की पहली डोज आवश्यक रूप से लग जाए। इसके लिये पूर्ण प्रयास करें तथा समयबद्ध रोड मैप तैयार कर क्रियान्वित करें। ये निर्देश जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने कोविड-19 टीकाकरण जिला टास्क फोर्स की कलेक्ट्रेट सभागार में आयेाजित बैठक में सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना एवं टीकाकरण अभियान के प्रभारी आरसीएचओ डॉ. कमलेश मीना को दिए है।

 

कलेक्टर ने प्रत्येक पात्र को टीके की न्यूनतम पहली डोज लगाने के लिये सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीणा एवं अन्य अधिकारियों को ग्रामवार, मौहल्लेवार प्लान बनाने तथा लक्ष्य प्राप्ति में अन्य सभी विभागों की प्रभावी भूमिका सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। कोविड-19 वैक्सीनेशन जिला स्तरीय टास्क फोर्स की सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिये कि लगभग 10 ग्राम पंचायतों को जल्द ही शत प्रतिशत टीकाकृत बनाने का प्रयास करें ताकि उन्हें मॉडल मानकर अन्य ग्राम पंचायतों में भी इस लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करें।

 

Collector instructed to work by making a micro plan for vaccination in sawai madhopur

 

सभी पात्र को टीके की प्रथम डोज लगे, इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिये जिलेभर में 496 टीमें गठित की गई हैं। 340 वैक्सीनेशन सेंटर बनाये गये हैं। जिले में 1020404 व्यक्ति 18 साल से अधिक आयु के हैं। इनमें से 663173 ने पहली डोज लगवा ली है जो लक्ष्य का 67 प्रतिशत है। जिले में 22.10 प्रतिशत लोगों ने दोनों डोज लगवा ली है। कलेक्टर ने सम्पूर्ण टीकाकरण के लिये माइक्रो स्तर पर प्लान बनाने तथा इसे क्रियांवित कर टीकाकरण की गति बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिये कि कोविड-19 गाइडलाइन की पूर्ण पालना करवायी जाए।

 

 

 

प्रत्येक संस्थान के नोटिस बोर्ड पर टीकाकरण की जानकारी हो चस्पा:- कलेक्टर ने निर्देश दिए कि राज्य सरकार की एसओपी के अनुसार चाहे ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी, कोई भी शैक्षणिक, व्यापारिक, वाणिज्यिक या अन्य प्रकार का संस्थान हो, उसके बाहर नोटिस बोर्ड पर दर्शाया जाए कि यहॉं कितने कार्मिक हैं तथा इनमें से कितनों ने कोविड-19 टीके की पहली और कितनों ने दोनों डोज ले ली है। जिन्होंने पहली डोज नहीं ली है, उन्हें किसी भी हालत में इन संस्थानों में कार्य करना अनुमत नहीं है। कलेक्टर ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर रैंडमली जॉंच करने के निर्देश भी सीएमएचओ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को दिए। 18 साल से अधिक आयु के किसी व्यक्ति को पहली डोज नहीं लगी है तो उसका आरटी-पीसीआर सैंपल लें तथा उसे नजदीकी टीका केन्द्र पर टीका लगवाने के लिये समझाइश करें। कलेक्टर ने कहा कि शत-प्रतिशत टीकाकरण ही सम्भावित तीसरी लहर को आने से रोकेगा।

 

हम वयस्कों के शत-प्रतिशत टीकाकरण से बच्चों को भी संक्रमण से काफी हद तक बचा पाएंगे। बैठक में कलेक्टर ने जिले के चिकित्सा संस्थानों में ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण कार्य की प्रगति समीक्षा की तथा प्लांटों को शुरू करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास, कॉलेज आदि के विद्यार्थियों से संवाद करने तथा टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, सीईओ जिला परिषद उत्तम सिंह शेखावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र दानोदिया, सीएमएचओ, सीडीईओ सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !