Saturday , 5 September 2026
Breaking News

कलेक्टर ने रीट परीक्षा के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर द्वारा 26 सितंबर को आयोजित की जाने वाली रीट परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन के लिये जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय परीक्षा संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने परीक्षा आयोजन सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए तथा किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने की बात कही।

 

कलेक्टर ने बताया कि रीट परीक्षा मे अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होती है, अतः हमें अतिरिक्त मेहनत करनी है, हर बिन्दु का माइक्रो प्लान तैयार रखें और धरातल पर इसे लागू करें। जिन परीक्षार्थियों का सेंटर जिले में आया है,उन्हें किसी भी तरीके की असुविधा ना हो। सवाई माधोपुर में 23 और गंगापुर सिटी में 16 परीक्षा केन्द्र हैं। जिले में दोनों पारियों में 13081-13081 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सवाई माधोपुर में 7274 एवं गंगापुर में 5809 अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। कलेक्टर ने रोडवेज अधिकारी एवं डीटीओ को पर्याप्त बसें लगवाने के निर्देश दिये। उन्होंने परीक्षार्थियों के आने- जाने तथा परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए पर्याप्त बसों एवं वाहनों की व्यवस्था के निर्देश दिए। निजी वाहनों से आने वाले अभ्यर्थियों के वाहन उचित स्थान पर पार्क करवाने के लिये कम्पलीट प्लान तैयार करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि पुलिस चौकस रहे। सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीणा को निर्देश दिये कि दोनों शहरों में विशेष टीमें गठित कर रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और इसके आसपास, परीक्षा केन्द्रों के पास, मुख्य बाजारों में रेस्टारेंट, ढाबा, रेहडी से खाद्य पदार्थों के सैम्पल लें। इनके संचालकों को पहले से ही निर्देशित करें कि खराब गुणवत्ता, अवधिपार और मिलावटी खाद्य पदार्थ न बेचें अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी।

 

Collector entrusted the responsibilities to the officials for the successful conduct of the reet examination

 

कलेक्टर ने बताया कि इस परीक्षा के सफल व सुचारू संचालन के लिए कलेक्ट्रेट एवं जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाए जाएगें। पेपर को परीक्षा केन्द्रों पर पूर्ण सुरक्षा के साथ पहुंचाने और पुनः कलेक्शन के लिये पेपर कॉर्डिनेटर के साथ पर्याप्त पुलिस जाब्ते की व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा से पूर्व और परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिये सतर्कता दल गठन समेत सभी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। सभी परीक्षा केन्द्रों पर पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी।

 

कलेक्टर ने परीक्षा आयोजन सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं चॉक चौबन्द रखने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि कुछ भामाशाह, सामाजिक संगठन अभ्यर्थियों के आवास, भोजन-पानी की व्यवस्था कर रहे हैं, इनसे भी सम्पर्क कर लें। परीक्षा आयोजन तैयारी समीक्षा बैठक में एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, सीईओ जिला परिषद उत्तम सिंह शेखावत, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नाथूलाल खटीक, डीटीओ दयाशंकर गुप्ता, रोडवेज प्रबंधक, सीएमएचओ डॉ. जेतराम मीना, सीडीईओ मिथलेश शर्मा, बोर्ड द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी रामलाल बैरवा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !