Saturday , 5 September 2026
Breaking News

कलेक्टर ने खुद खाना खाकर परखी भोजन की गुणवत्ता

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज शनिवार को बामनवास क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने बामनवास में संचालित इंदिरा रसोई का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची तथा रसोई में खुद खाना खाकर भोजन की गुणवत्ता की परखी। निरीक्षण में मिली अव्यवस्थाओं को सात दिन में सुधारने के लिए निर्देश भी दिए।

collector tested the quality of the food by eating himself in indira rasoi yojna bamanwas

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संकल्प “कोई भूखा ना सोए” को साकार कर रही इंदिरा रसोई में व्यवस्थाओं का जायजा लेने तथा भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए कलेक्टर दोपहर एक बजे बामनवास की इंदिरा रसोई में पहुंचे। यहां उन्होंने इंदिरा रसोई में लाभार्थी के आने, पंजीयन करवाने तथा लाभार्थी को सम्मान के साथ बिठाकर आठ रूपए में भरपेट भोजन करवाने की प्रक्रिया की जांच की। उन्होंने रसोई में साफ-सफाई, स्टोर, काम में लिए जाने वाले आटे तथा मसालो की गुणवत्ता को भी जांचा। लाभार्थियों से संवाद कर दिए जा रहे भोजन एवं इसकी गुणवत्त्ता के बारे में जानकारी ली।
कलेक्टर राजेन्द्र किशन एवं उपखंड अधिकारी बद्री नारायण ने इंदिरा रसोई में रसीद कटवाकर खुद भोजन कर गुणवत्ता जांची। उन्होंने चपातियों की गुणवत्ता की सराहना की तथा सब्जी एवं दाल की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। इसी प्रकार इंदिरा रसोई में लाभार्थियों के हाथ धोने के लिए वॉश बेसिन लगवाने, फर्श की घिसाई करवाकर सफाई करवाने तथा अन्य व्यवस्थाओं को सात दिन में सुधारने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने उपखंड अधिकारी को इंदिरा रसोई के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने, विशेष निगरानी करने तथा इंदिरा रसोई के लाभार्थियों को पूरा लाभ मिलना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इंदिरा रसोई के संचालक को भी व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !