Thursday , 23 July 2026
Breaking News

वकीलों की समस्याओं का गंभीरता से करेंगे निराकरण – शाहिद हसन

राजस्थान बार कौंसिल जोधपुर के चेयरमैन शाहिद हसन ने कहा कि वकीलों की समस्याओं का गंभीरता से निराकरण किया जाएगा। बार काउंसिल के चेयरमैन यहां शनिवार को अभिभाषक संघ गंगापुर सिटी के सभागार में वकीलों को संबोधित कर रहे थे।

solve the problems of lawyers seriously - Shahid Hasan

अभिभाषक संघ के मीडिया प्रभारी एडवोकेट सीताराम गर्ग ने बताया कि गंगापुर सिटी आगमन पर बार काउंसिल राजस्थान जोधपुर के चेयरमैन शाहिद हसन का अभिभाषक संघ सभागार में अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष सियाराम मीणा की अध्यक्षता में वकीलों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर वकीलों ने बार काउंसिल के चेयरमैन के समक्ष वकीलों के लिए सुरक्षा कानून लागू करने वकीलों के लिए अभिभाषक कॉलोनी बनाने वकीलों के लिए सुरक्षा कानून लागू करने एवं वकीलों के वेलफेयर फंड में वकीलों के रिटायर होने एवं किसी वकील की अचानक मौत हो जाने पर बार काउंसिल की तरफ से 15 लाख से 25 लाख तक सहायता राशि देने की मांग की।
जिस पर चेयरमैन द्वारा कहा कि वकीलों के लिए शीघ्र सुरक्षा कानून लागू करने के लिए विधानसभा में विधेयक पास होने वाला है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से वकीलों के लिए सरकारी दर पर भूमि आवंटन कर अभिभाषक कॉलोनी बनाने के लिए पहले से ही स्वीकृति जारी कर रखी है। पूरे राजस्थान में जहां भी वकील अभिभाषक कॉलोनी बना सकते हैं। वकीलों ने कहा कि पूरे कोरोना के समय बार कौंसिल की ओर से किसी भी प्रकार की सहायता राशि स्वीकृत नहीं की गई साथ ही इसके अलावा वकीलों द्वारा अभिभाषक संघ में आने वाली अन्य समस्याओं पर भी विचार विमर्श कर उनके निराकरण करने की मांग की।
इस अवसर पर अभिभाषक संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा पीपी, ओम प्रकाश पारीक, मोहम्मद इस्माइल, दामोदर लाल गर्ग, नवल बिहारी गुप्ता, इंदर लाल गुप्ता, रघुनंदन दिक्षित, राजेश शर्मा, अभिभाषक संघ के सचिव गजेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष संतोष वर्मा, पुस्तकालय सचिव उदय नारायण, सचिव कृष्णा शर्मा, प्रेम प्रकाश जोशी, प्रतिभा सोनी, मोहम्मद अजीम, अब्दुल सेफकलाम, समीर खान, रामदयाल त्रिवेदी, धीरज डांस, दिनेश दास, भागचंद पालीवाल, गोपाल लाल शर्मा, चंद्र देव उपाध्याय, दिनेश शर्मा, खिरेंद्र शर्मा, बाबूलाल गुप्ता, परमानंद शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !