Sunday , 7 June 2026
Breaking News

विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का किया आयोजन

बामनवास तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष मनमोहन चंदेल द्वारा न्यायालय परिसर में आयोजित विश्व सामाजिक न्याय दिवस के उपलक्ष में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

Awareness camp organized on the occasion of World Social Justice Day

 

चन्देल ने शिविर में बताया कि यह दिवस विश्व भर में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण देशों में से एक है जो संयुक्त राष्ट्र संघ के आह्वान पर प्रत्येक वर्ष यह दिवस मनाया जाता है। इसकी स्थापना 2007 में हुई। इस दिवस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य शिक्षा बेरोजगारी तथा गरीबी से निपटने के प्रयासों को बढ़ावा देना है। भारत और राष्ट्र में आज भी कई लोग अपनी अनेकों मूल जरूरतों की पूर्ति के लिए जरूरी प्रक्रिया को नहीं जानते हैं, जिनके ख्वाब में अनेकों बार उनके मानव अधिकारों का हनन होता है और उन्हें अपने अधिकारों से वंचित होना पड़ता है। भारत राष्ट्र में अशिक्षा बेरोजगारी गरीबी महंगाई आर्थिक आसमानता बहुत ज्यादा है और इन्हीं भेदभाव के कारण सामाजिक न्याय बेहद ही विचारणीय विषय हो गया है। चंदेल द्वारा आगे यह भी बताया गया कि सामाजिक न्याय का उद्देश्य लिंग, आयु, धर्म, आक्षमता की भावना को भूलकर सम्मान समाज की स्थापना करना है। इसी दरमियान मनमोहन चंदेल द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना में वर्णित राज्य के दायित्व एवं भारतीय नागरिक के अधिकारों के विषय में भी उपस्थित आमजन को संदेश दिया। इस अवसर पर अभिभाषक संघ बामनवास के अध्यक्ष विनोद कुमार जोशी, पूर्व अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष लालू राम शर्मा, सचिव साहब उद्दीन शाह, लक्ष्मीकांत शर्मा, योगेश शर्मा, बनवारी लाल बंजारा, मनोज शर्मा, अशोक दीक्षित के अलावा अन्य अधिवक्ता गण मुकदमों में आए पक्षकारान तथा कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !