Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कलेक्टर ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्कता बरतने का किया आग्रह

आकाशीय बिजली गिरने से प्रदेश के कुछ हिस्सों में रविवार को जनहानि हुई थी, मौसम विभाग ने आगाह किया है कि अभी आने वाले कुछ दिनों के भीतर राज्य के कुछ हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने की फिर आशंका है। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने इस सम्बंध में एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। कलेक्टर ने बताया कि बादल गरजने या आकाशीय बिजली गिरने की स्थिति में घर में रहना सबसे सुरक्षित है, बेवजह घर से न निकलें। आकाशीय बिजली की चमक या बादलों की गरजना दिखते ही घर के सभी विद्युत उपकरणों, मोबाइल को स्विच ऑफ कर दें, पानी से दूर रहें, तालाब और स्विमिंग पूल में हैं तो तत्काल वहां से बाहर निकल जायें। मोबाइल टॉवर के नीचे या आसपास खड़े न हो। किसी मकान या सरकारी कार्यालय में शरण लें, पेड़ के नीचे किसी भी हालत में खड़े न हो।

Collector urges people to be vigilant in view of bad wheather

घर में भी इस दौरान कंक्रीट सरफेस या भूमि से टच होने के बजाय लकड़ी या गैर मेटल के बिस्तर, फर्नीचर पर बैठें या आराम करें, नंगे पैर न रहें और रबर की चप्पल पहने। सिर छिपाने के लिए कोई जगह नहीं मिले तो पेड़ के नीचे खड़े होने के बजाय खुले में ही कानों पर हाथ रखकर उकडूं बैठ सकते है। कलेक्टर ने सभी पटवारी और ग्राम विकास अधिकारी को इस संबंध में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिये है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !