Sunday , 7 June 2026
Breaking News

प्राथमिक जांच एवं ऑडिट पैराज का तुरंत निस्तारण करें अनुभाग प्रभारी: कलेक्टर

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं एवं अनुभाग प्रभारियों की बैठक लेकर बकाया कार्यों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने प्रकोष्ठ प्रभारियों से प्रकोष्ठ वाइज बकाया कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न अनुभाग से संबंधित प्राथमिक जांच के 71 बकाया प्रकरण और 16 व 17 सीसीए के प्रकरणों को समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑडिट पैराज की पालना तथा निस्तारण अविलंब करने की बात कही। बैठक में कलेक्टर ने कोविड संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए की जा रही गतिविधियों के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने बकाया विधानसभा प्रश्नों की स्थिति की समीक्षा की और जवाब समय पर भिजवाने के निर्देश दिए। बैठक में लाइट्स सॉफ्टवेयर पर दर्ज प्रकरणों के जवाब भिजवाने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने भू-अभिलेख अनुभाग के प्रभारी से डीआईएलआरएमपी के कार्य में करेक्शन, ऑनलाइन नामांतकरण और मॉडर्न रिकॉर्ड रूम के कार्य संबंधी प्रगति समीक्षा की। किसानों को ऑनलाइन रिकॉर्ड संधारण का पूरा लाभ मिले, इसके लिए कार्य संधारण समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार देने के कार्य को 31 जुलाई तक आवश्यक रूप से पूर्ण करने, भूमि रूपांतरण के बकाया प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के जनाधार कार्ड आदि के संबंध में प्रगति की जानकारी ली।

Immediately dispose of the preliminary investigation and audit paras Section in-charge- Collector

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से विभिन्न दुर्घटनाओं में मृतक/घायलों की आर्थिक सहायता प्रकरणों का निस्तारण एवं सतर्कता-समाधान में दर्ज प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा कर निर्देश दिए। एनएचएआई के भूमि अवाप्ति संबंधी मामलों में भुगतान की स्थिति और जमीन पर अधिकार दिलाने संबंधी पत्रावलियों के निस्तारण की समीक्षा कर निर्देश दिए। कलेक्टर ने अनुभाग प्रभारियों को निर्देश दिए कि समय पर पत्रावलियों का निस्तारण करें, जिससे पैंडेन्सी नहीं रहे। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, एसडीएम सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, एसडीएम मलारना डूंगर रघुनाथ, डीएलआर चंद्रशेखर शर्मा, कोषाधिकारी जितेन्द्र कुमार जैन, सीपीओ बाबूलाल बैरवा, मुकेश जैन, हनुमान जैन, सियाराम शर्मा, अतुल जैन और शिवशंकर गर्ग सहित अन्य अनुभाग प्रभारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !