श्री अग्रसेन सेवा समिति सवाई माधोपुर के तत्वाधान एवं सकल अग्रवाल समाज के सानिध्य में होने वाले सम्मान समारोह, राम कथा एवं नानी बाई का मायरा समिति सदस्यों की एक बैठक समिति संरक्षक राजीव अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 27 सितम्बर को अनंत चतुर्दशी की पूर्व संध्या पर घोषित सम्मान समारोह के सफल आयोजन पर चर्चा की गई। समिति सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि वयोवृद्ध सम्मान समारोह में हमारे बंधुओं को किस प्रकार से आमंत्रित किया जाए तथा उनका भव्य सम्मान किस प्रकार से किया जाए।

समिति के महामंत्री कुंज बिहारी गोयल ने अवगत कराया कि लगभग ढाई सौ बंधुओं की सूची बनाई गई है जिसमें लगभग 55 आवासन मंडल, 110 मानटाउन क्षेत्र तथा 85 बंधु शहर इकाई के सम्मिलित किए गए हैं। बैठक में आमंत्रण पत्र वितरण करने सहित समारोह के सफल आयोजन के लिए विभिन्न उप समितियां का भी गठन किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया