Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कॉमन रिव्यू मिशन टीम ने विभिन्न योजनाओं के विकास कार्यों का लिया जायजा

सवाई माधोपुर: भारत सरकार के निर्देशानुसार 7वें कॉमन रिव्यू मिशन (बर्ड) टीम द्वारा दिनांक 22-24 फरवरी 2025 को जिले की पंचायत समिति सवाई माधोपुर व बौंली की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग व अन्य विभाग राजीविका की विभिन्न योजनाओं के विकास कार्यों का जायजा लिया गया। टीम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास कार्यक्रमों की कार्यप्रणाली, कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों, संबंधित मुद्दों एवं बेस्ट प्रेक्टिस दस्तावेज तैयार किया जाना है।

 

 

Common Review Mission team inspected the development work of various schemes

 

 

टीम के डॉ. अभय कुमार एवं मोमीता सरकार भारत सरकार के अधिकारी एवं राजेन्द्र कुमार शर्मा अधिशासी अभियंता (ई.जी.एस.) राज्य सरकार द्वारा भ्रमण के दौरान दिनांक 22 फरवरी 2025 को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत गम्भीरा का अमृत सरोवर तालाब, ग्राम पंचायत जीनापुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत बाडोलास में (जल जीवन मिशन) के तहत जिला स्तरीय जल भ्रमण रथ यात्रा पर टीम द्वारा आम जनता को जल जीवन मिशन का महत्व व इसके उपयोगी होने की ग्रामीणों से चर्चा की गई।

 

 

 

किसानों के जीवन में आर्थिक व सामाजिक उन्नति होने की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत बाडोलास में राजीविका के तहत संचालित स्वयं सहायता समूह की स्थानीय महिलाओं द्वारा किये गये उत्पादकों की स्टॉल प्रदर्शनी का अवलोकन टीम द्वारा किया गया। शिल्पग्राम शेरपुर में राजीविका एस.एच.जी. महिलाओं द्वारा संचालित दुकानों का अवलोकन किया गया। समूह में सम्मिलित ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के बारे में चर्चा करते हुए जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना कैसे किया जाए की जानकारी दी गई। टीम द्वारा उद्यान विकास कार्य (नरेगा) खिलचीपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र परिसर कार्य व पंचायत लर्निंग सेन्टर एवं खैल मैदान विकास कार्य (नरेगा) का निरीक्षण किया गया।

 

 

 

 

इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह के सदस्यों हेतु सामुदायिक कार्यशाला निर्माण का भी अवलोकन किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना पर ग्रामीणों से चर्चा की गई। महिला व बच्चों के सर्वांगीण विकास जैसे मुद्दो पर चर्चा की गई। टीम द्वारा दिनांक 23 फरवरी 2025 को ब्लॉक पंचायत समिति बौंली की ग्राम पंचायत झनून में केन्द्रीय अंशदान से कराये गये निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। जिसमें कचरा संग्रहण केन्द्र (आर.आर.सी.), उद्यान विकास कार्य पंचायत के पास, सामुदायिक कार्यशाला निर्माण (राजीविका), चरागाह विकास कार्य एवं वृक्षारोपण कार्य एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थीयों के आवास निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया गया।

 

 

 

 

राजीविका के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से आपसी बातचीत की गई। ग्राम पंचायत मामड़ोली के ग्राम पुनेता में अमृत सरोवर तालाब निर्माण कार्य (नरेगा) का निरीक्षण किया गया एवं आम जनता से रुबरु होकर केन्द्रीय योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी व स्वच्छ भारत मिशन में कराये जाने वाले कार्यों एवं नरेगा रिकोर्ड के सन्धारण पर कर्मचारियों से चर्चा की गई।

 

 

 

टीम द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से लागू करने, कुशलता से काम करने और प्रभावी ढंग से लागू करने संबंधी ग्राम पंचायतों के सरपंच (प्रशासक), ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक आदि को निर्देश दिये गये। टीम के साथ जिला परिषद स्तर से शैलेन्द्र सिंह अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अशोक मीना अधिशासी अभियंता, डॉ. सरोज बैरवा डी.पी.एम. (राजीविका), आनंदीलाल मीना व सत्यनारायण मीना सहायक अभियंता भी साथ में उपस्थित रहै।

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !