शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में काॅलेज कम्यूनिटी कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य की अध्यक्षता में किया गया। इसमें महाविद्यालय के संकाय सदस्य अभिभावकगण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की महाविद्यालय संबंधी समस्यायें उनके कैरियर तथा भविष्य से जुड़ी समस्या एवं सुझाव आंमत्रित किये गये। इस अवसर पर संकाय सदस्य डाॅ. ज्योति अरूण तथा डाॅ. अमर नाथ अग्रवाल ने छात्रों को मार्गदर्शन दिया। प्राचार्य डाॅ. ओ.पी. शर्मा ने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों तथा अभिभावकों को संवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया उन योजनाओं से विद्यार्थियों को लाभान्वित होने की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य डाॅ. सोमेश सिंह, डाॅ. इन्द्रहरित, प्रो. गंगासहाय, प्रो. प्रियंका सैनी, प्रो. विनायक लोदवाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी डाॅ. पूरणमल मीना ने किया और आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया