Saturday , 5 September 2026
Breaking News

अध्यापक पर ड्यूटी के दौरान की गई मॉब लिंचिंग मामले में मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज 

वरिष्ठ अध्यापक इकबाल अहमद पर गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया और उनसे मारपीट की 

 

मानवाधिकार संगठन एनसीएचआरओ के सहायक मीडिया प्रभारी अमीरुद्दीन ने एक प्रेस नोट जारी करके बताया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश टीसी राहुल ने मानव अधिकार आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है। अपनी शिकायत में उन्होंने लिखा है कि सवाई माधोपुर के खिजूरी गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गत 22 अगस्त 2022 को इकबाल अहमद उम्र 58 साल पढ़ाने गए थे राजकीय ड्यूटी के दौरान खिजूरी गांव के कुछ असामाजिक तत्वों व गुंडों के द्वारा स्कूल में अनाधिकृत प्रवेश करके शिक्षक इकबाल अहमद को घसीटते हुए रोड़ पर लाकर उनकी मॉब लिंचिंग की गई। स्कूल के अन्य स्टाफ द्वारा तथा प्रधानाचार्य ने जब बीच बचाव किया तो उन्हें जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकियां भी दी गई।

 

Complaint filed in Human Rights Commission in the case of mob lynching done on teacher while on duty

 

जिसके बाद शिक्षक इकबाल अहमद पर लड़कियों के छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया (जिसकी एफआईआर नंबर 0234 रवांजना डूंगर थाना) स्कूल के स्टाफ व परिवार के सदस्यों द्वारा भय के कारण परिवाद दर्ज नहीं कराया गया। 3 दिन पश्चात 25 अगस्त 2022 को स्कूल के पूरे स्टाफ की तरफ से प्राथमिकी दर्ज करने के लिए रवांजना डूंगर थाने में एक शिकायत पत्र दिया गया (जिसकी एफआईआर नंबर 0236 रवांजना डूंगर थाना) घटना के कई दिन बीत जाने के बाद आरोपियों पर अभी तक किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई और ना ही उन्हें गिरफ्तार किया गया। संगठन ने मामले में उचित और शीघ्र कार्रवाई के लिए आयोग को लिखा है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !